मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 12, 2025, 12:52 IST
सारांश
Stock Market Crash: सुबह 10:19 बजे S&P BSE SENSEX करीब 1% 752.81 अंकों की गिरावट के साथ 75,540.79 के स्तर पर लुढ़क गया था। वहीं, NSE का NIFTY50 सूचकांक भी 0.97% यानी 224.55 अंकों की गिरावट के साथ 22,847.25 के स्तर पर जा पहुंचा था।
मंगलवार को 1000 अंक से ज्यादा टूटा था सेंसेक्स, निवेशकों को भारी नुकसान
मंगलवार को लगभग क्रैश होने के बाद बुधवार सुबह भी घरेलू इक्विटी बाजार के शुरआती कारोबार में भारी गिरावट देखी गई। आईटी को छोड़कर लगभग हर सेक्टर में बिकावली का दौर रहा।
सुबह 10:19 बजे S&P BSE SENSEX करीब 1% 752.81 अंकों की गिरावट के साथ 75,540.79 के स्तर पर लुढ़क गया था। वहीं, NSE का NIFTY50 सूचकांक भी 0.97% यानी 224.55 अंकों की गिरावट के साथ 22,847.25 के स्तर पर जा पहुंचा था। BSE SENSEX 862.9 अंकों तक नीचे गिर गया था।
दिन में जोरदार वापसी हालांकि, दोपहर को शेयर बाजार ने छलांग लगाते हुए शानदार वापसी की। ब्रॉडर सूचकांक NIFTY Midcap 100 और Small-cap 100, 15490 के निचले स्तर से 500 अंक ऊपर उछल गए।
SENSEX ने भी ऊपर चढ़ते हुए 75121 के स्तर को छुआ और गिरावट को 121 अंक यानी 0.22% पर रोक दिया। वहीं, NIFTY50 भी महज 19 अंक यानी 0.14% नीचे 23,039.55 के स्तर पर पहुंच गया।
एक दिन पहले मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign institutional investors) ने ₹4,486.41 करोड़ की इक्विटी बेच डाली थी जिसके असर से SENSEX 1000 अंक नीचे टूट गया था।
SENSEX 1,018.20 अंक यानी 1.32% की गिरावट के साथ दो हफ्ते के निचले स्तर 76,293.60 अंक पर बंद हुआ था जबकि NIFTY भी 309.80 अंक यानी 1.32% की गिरावट के साथ 23,071.80 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार को सुबह के कारोबार में NIFTY50 सूचकांक पर 40 स्टॉक्स नीचे की ओर खिसक गए थे और सिर्फ 9 में कुछ बढ़त दर्ज की गई। सबसे ज्यादा घाटे में M&M, BEL, RIL, IndusInd Bank और Axis Bank रहे जबकि सबसे ज्यादा फायदा TCS, Tech Mahindra, Infosys, HCL Technologies और Wipro को होता दिखा।
शुरुआती कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भारी बिकावली रही। इसके असर से BSE MidCap सूचकांक 2.17% यानी करीब 888 अंक नीचे 40,058.13 के स्तर पर और BSE SmallCap सूचकांक 2.91% यानी करीब 1,376.41 अंक नीचे 45,992.86 के स्तर पर पहुंच गया था।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई Composite नुकसान में रहा जबकि जापान का Nikkei, हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng और दक्षिण कोरिया का Kospi फायदे में रहे। वहीं, अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक Brent Crude 0.34% की गिरावट के साथ $76.74/ बैरल के भाव पर रहा।
इसके पहले मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹9,29,651.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। शेयर बाजार में गिरावट के साथ BSE की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹16,97,903.48 करोड़ लुढ़क कर ₹4,08,52,922.63 करोड़ पर आ गया था।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने इसके पीछे अमेरिकी व्यापार नीतियों और ड्यूटी को लेकर जारी अनिश्चितता, घरेलू आर्थिक वृद्धि संबंधी चिंताओं और FII की लगातार बिकवाली को कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि मांग संबंधी चिंताओं और ऊंचे मूल्यांकन के कारण मीडियम और छोटी कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट देखी गई।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख