मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 10:46 IST
सारांश
Gold-Silver Rate Today 6 March: सोने के भावों में लगातार तीसरे दिन इजाफा देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने हुए ट्रेड वॉर जैसे हालात के बीच सोने की ओर निवेशकों का रुख बना हुआ है। बुधवार को भारत के ज्यादातर शहरों में 24K सोने के भाव चढ़कर ₹87,990 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹80,660 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।
सोने की कीमतों में इजाफा जारी है, चांदी की रफ्तार अभी धीमी है।
भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के भावों में तेजी देखी जा रही है। पिछले हफ्ते गिरावट का दौर देखने के बाद इस हफ्ते सोने के दाम ऊपर चढ़ने लगे हैं। गुरुवार, 6 मार्च को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में इजाफा देखा गया।
ग्लोबल ट्रेड वॉर और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते सोने की ओर निवेशकों का रुख हो रहा है। अमेरिका ने मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ का ऐलान किया था जिसके बाद इन दोनों देशों ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी थी। इसके चलते सुरक्षित मौके के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ रही है।
अमेरिकी आर्थिक डेटा को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि देश का फेडरल रिजर्व रेट कट का फैसला कर सकता है। इसके चलते ग्लोबल मार्केट में भी सोने के हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने की संभावना है।
बुधवार को भारत के ज्यादातर शहरों में 24K सोने के भाव चढ़कर ₹87,990 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹80,660 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। सोने की कीमत में बुधवार को ₹600 प्रति 10 ग्राम का इजाफा देखा गया था।
वहीं, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.15% बढ़कर $2,923 प्रति आउंस पर पहुंच गई। दिल्ली के बाजारों में 24K सोने की कीमत ₹88,140 प्रति 10 ग्राम पर रही थी जबकि 22K सोने की कीमत ₹80,810 प्रति 10 ग्राम रही। दोनों में ₹10 का इजाफा देखा गया।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹80,810 | ₹88,140 |
मुंबई | ₹80,660 | ₹87,990 |
चेन्नई | ₹80,660 | ₹87,990 |
कोलकाता | ₹80,660 | ₹87,990 |
चांदी के भावों गुरुवार को भी गिरावट देखी गई है। इसे कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स का नतीजा समझा जा रहा है। वहीं, उद्योगों और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग के गिरने के चलते भी चांदी फिसली है।
चांदी की कीमत में ₹100 गिरावट दर्ज की गई और ये ₹97,900 प्रति किलो पर जा पहुंचे। गुरुवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.25% बढ़कर $31.57 प्रति आउंस पर थी।
इसके पहले बुधवार को चांदी के भावों में ₹1,100 की बढ़त दर्ज की गई थी और ये ₹98,000 प्रति किलो पर आ गए थे।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹97,900 |
मुंबई | ₹97,900 |
चेन्नई | ₹106,900 |
कोलकाता | ₹97,900 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख