return to news
  1. Stock Market: 'टैरिफ वॉर' की आशंका के बावजूद बाजार ने कैसे बनाई बढ़त, ये हैं आज की तेजी की बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: 'टैरिफ वॉर' की आशंका के बावजूद बाजार ने कैसे बनाई बढ़त, ये हैं आज की तेजी की बड़ी वजहें

Upstox

4 min read | अपडेटेड March 05, 2025, 17:08 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात दोहराई है। हालांकि, कुछ वजहों से यह निवेशकों के सेंटीमेंट को बहुत अधिक प्रभावित करने में विफल रहा। यहां आज बाजार में तेजी के चार कारण बताए गए हैं।

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात दोहराई है।

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात दोहराई है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार 10 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। NSE पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी शानदार तेजी देखी गई। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE Sensex की बात करें तो यह 757.30 अंक बढ़कर 73,749.66 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 में 260 अंकों की मजबूती आई और यह 22,343.20 पर बंद हुआ। अब सवाल यह है कि बाजार में आज की तेजी की वजह क्या है? यहां चार कारण बताए गए हैं।

रेसिप्रोकल टैरिफ का असर सीमित होने की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात दोहराई है। उन्होंने दो अप्रैल से भारत और चीन पर टैरिफ हाइक की घोषणा की। हालांकि, दो प्रमुख कारणों से यह निवेशकों के सेंटीमेंट को बहुत अधिक प्रभावित करने में विफल रहा।

सबसे पहले और अहम बात यह है कि अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के साथ बातचीत के दौरान मैक्सिको और कनाडा के लिए टैरिफ में कुछ राहत का संकेत दिया। निवेशकों ने इसे पॉजिटिव तरीके से लिए और उन्हें अन्य टैरिफ पर भी फिर से विचार किए जाने की उम्मीद है।

भारत का ग्लोबल ट्रेड में बहुत छोटा हिस्सा है, इसलिए उस पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ का ज्यादा असर नहीं होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से आयातित गाड़ियों पर 100% से भी ज्यादा टैक्स लगाता है।

हालांकि, भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयर आज बाजार में बढ़त पर रहे, क्योंकि हाल के समय में भारत ने अमेरिका को कोई वाहन निर्यात नहीं किया है। ऐसे में यह टैरिफ भारतीय कंपनियों को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि भारत में वाहन निर्माण के लिए अधिकतर पुर्जे स्थानीय स्तर पर बनाए जाते हैं और अमेरिका को होने वाला निर्यात भी सीमित है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से घरेलू मांग पर आधारित है, जिससे वैश्विक आर्थिक प्रभावों का असर कम होता है।

चीन ने तय किया 5% जीडीपी ग्रोथ का टारगेट

एशियाई बाजारों में टैरिफ को लेकर आई घबराहट को चीन की आर्थिक नीतियों के कारण संभालने में मदद मिली। चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई प्रोत्साहन उपाय घोषित किए हैं और 2025 के लिए 5 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य तय किया है।

आर्थिक आंकड़ों के आधार पर, Nomura ने चीन की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 4% से बढ़ाकर 4.5% कर दिया है। कंपनी के अनुसार, 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से बेहतर रही, और हाल के महीनों में स्थिर रही है, जिसके चलते 2025 के लिए जीडीपी अनुमान को संशोधित किया गया है।

बड़े शेयरों में खरीदारी का मौका

हाल ही में बाजार में गिरावट के कारण कई बड़ी कंपनियों के शेयर अब निवेश के लिए आकर्षक लेवल पर आ गए हैं। BSE लार्ज कैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें आज 1.39 फीसदी की तेजी रही। इंडेक्स में शामिल 30 में से 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन शेयरों में गिरावट के बीच निवेशकों ने आज खरीदारी की है।

मिड और स्मॉलकैप में तेजी

आज न केवल लार्जकैप में तेजी देखने को मिली है, बल्कि स्मॉल और मिडकैप में भी जमकर खरीदारी हुई। अधिकांश एक्सपर्ट्स के अनुसार हाल ही में बाजार में आई बड़ी गिरावट ने कई कंपनियों के शेयरों को बहुत आकर्षक स्तरों पर ला दिया है। इसलिए, निवेशक अब सही कीमत पर अच्छे शेयर खरीदने के मौके तलाश रहे हैं। पॉजिटिव खबरें और एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण मार्केट सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख