return to news
  1. Gold-Silver Price 6 March: सोने के भाव चढ़े, चांदी गिरी, यहां देखें आज देश में क्या हैं दाम

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Price 6 March: सोने के भाव चढ़े, चांदी गिरी, यहां देखें आज देश में क्या हैं दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 10:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Rate Today 6 March: सोने के भावों में लगातार तीसरे दिन इजाफा देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने हुए ट्रेड वॉर जैसे हालात के बीच सोने की ओर निवेशकों का रुख बना हुआ है। बुधवार को भारत के ज्यादातर शहरों में 24K सोने के भाव चढ़कर ₹87,990 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹80,660 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।

सोने की कीमतों में इजाफा जारी है, चांदी की रफ्तार अभी धीमी है।

सोने की कीमतों में इजाफा जारी है, चांदी की रफ्तार अभी धीमी है।

भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के भावों में तेजी देखी जा रही है। पिछले हफ्ते गिरावट का दौर देखने के बाद इस हफ्ते सोने के दाम ऊपर चढ़ने लगे हैं। गुरुवार, 6 मार्च को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में इजाफा देखा गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल ट्रेड वॉर और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते सोने की ओर निवेशकों का रुख हो रहा है। अमेरिका ने मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ का ऐलान किया था जिसके बाद इन दोनों देशों ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी थी। इसके चलते सुरक्षित मौके के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ रही है।

अमेरिकी आर्थिक डेटा को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि देश का फेडरल रिजर्व रेट कट का फैसला कर सकता है। इसके चलते ग्लोबल मार्केट में भी सोने के हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने की संभावना है।

भारत में सोने के भाव

बुधवार को भारत के ज्यादातर शहरों में 24K सोने के भाव चढ़कर ₹87,990 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹80,660 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। सोने की कीमत में बुधवार को ₹600 प्रति 10 ग्राम का इजाफा देखा गया था।

वहीं, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.15% बढ़कर $2,923 प्रति आउंस पर पहुंच गई। दिल्ली के बाजारों में 24K सोने की कीमत ₹88,140 प्रति 10 ग्राम पर रही थी जबकि 22K सोने की कीमत ₹80,810 प्रति 10 ग्राम रही। दोनों में ₹10 का इजाफा देखा गया।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹80,810₹88,140
मुंबई₹80,660₹87,990
चेन्नई₹80,660₹87,990
कोलकाता₹80,660₹87,990

भारत में चांदी के भाव

चांदी के भावों गुरुवार को भी गिरावट देखी गई है। इसे कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स का नतीजा समझा जा रहा है। वहीं, उद्योगों और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग के गिरने के चलते भी चांदी फिसली है।

चांदी की कीमत में ₹100 गिरावट दर्ज की गई और ये ₹97,900 प्रति किलो पर जा पहुंचे। गुरुवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.25% बढ़कर $31.57 प्रति आउंस पर थी।

इसके पहले बुधवार को चांदी के भावों में ₹1,100 की बढ़त दर्ज की गई थी और ये ₹98,000 प्रति किलो पर आ गए थे।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली₹97,900
मुंबई₹97,900
चेन्नई₹106,900
कोलकाता₹97,900

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख