return to news
  1. रूस पर US के प्रतिबंध: बढ़ीं कच्चे तेल की कीमतें, शेयर्स पर भी असर, क्या करेगा भारत?

मार्केट न्यूज़

रूस पर US के प्रतिबंध: बढ़ीं कच्चे तेल की कीमतें, शेयर्स पर भी असर, क्या करेगा भारत?

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 13, 2025, 10:56 IST

सारांश

Oil Prices: पिछले एक साल के शुरुआती 11 महीनों में रूस से आयात किए गए कच्चे तेल में 4.5% का इजाफा देखने को मिला है। यह भारत के कुल आयात का 36% हिस्सा रहा।

शेयर सूची

नए अमेरिकी प्रतिबंध ऐसे जहाजों पर लगे हैं जिनमें से ज्यादातर भारत को तेल की सप्लाई करते थे

नए अमेरिकी प्रतिबंध ऐसे जहाजों पर लगे हैं जिनमें से ज्यादातर भारत को तेल की सप्लाई करते थे

अमेरिका और रूस के बीच तनातनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। शुक्रवार को तेल की कीमतों में 3.6% से ज्यादा उछाल देखा गया है जिसका असर भारत पर भी हो रहा है। दरअसल, अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध जारी कर दिए हैं जिससे भारत की तेल आपूर्ति पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। ऐसे में भारत के दूसरे तेल निर्यातक देशों की ओर मुड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उत्पादकों और जहाजों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने रूस के तेल सेक्टर के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसका असर तेल उत्पादकों से लेकर जहाजों तक पर होगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को मजबूती दे रहे आमदनी के इस जरिए को कमजोर करना चाहता है। इसलिए उसने रूसी तेल उत्पादकों Gazprom Neft और Surgutneftegas के साथ-साथ 183 जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाया है।

उछले कच्चे तेल के दाम

इसके बाद वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर परेशानी खड़ी होती नजर आ रही है। इन्हीं अटकलों के बीच WTI (वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट) के दाम सोमवार, 13 जनवरी की सुबह 1.4% की बढ़त के साथ $78 प्रति बैरल की कीमत पर पहुंच गए। वहीं, Brent कच्चे तेल की कीमत भी अक्टूबर, 2024 के बाद पहली बार $81 के पार पहुंची।

भारत के लिए चिंता

भारत के लिए रूस तेल का अहम विक्रेता है। ऐसे में रूसी जहाजों पर प्रतिबंध लगने से दूसरे विकल्प तलाशना जरूरी हो गया है। रॉयटर्स के मुताबिक मध्यपूर्व, अफ्रीका और अमेरिका की ओर रुख किया जा सकता है। पिछले एक साल के शुरुआती 11 महीनों में रूस से आयात किए गए कच्चे तेल में 4.5% का इजाफा देखने को मिला है। यह भारत के कुल आयात का 36% हिस्सा रहा।

शेयर बाजार पर असर

अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेल स्टॉक्स पर निगाहें टिकी हुई हैं। सोमवार को कारोबार खुलने के बाद Oil India के शेयर्स में 4.88% का इजाफा देखा गया और ये ₹478.40 प्रति शेयर से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड कर रहे थे।

वहीं, Aegis Logistics Ltd, Coal India Ltd., MRPL और Oil India Ltd. के अलावा सभी तेल स्टॉक्स में गिरावट देखी गई। Hindustan Petroleum Corp के शेयर्स सुबह 10:54 बजे 5.44% की गिरावट के साथ ₹376.30 पर ट्रेड कर रहे थे जबकि Indian Oil Corp Ltd के शेयर्स 4.4% की गिरावट के साथ ₹124.55 पर पहुंच गए थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख