return to news
  1. SGB Premature Redemption: RBI ने जारी किया अप्रैल-सितंबर का शेड्यूल, डीटेल्स यहां

पर्सनल फाइनेंस

SGB Premature Redemption: RBI ने जारी किया अप्रैल-सितंबर का शेड्यूल, डीटेल्स यहां

Upstox

7 min read | अपडेटेड February 24, 2025, 11:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sovereign Gold Bond Premature Redemption: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन ऐसे बॉन्ड्स की इशू की तारीख से 5 साल के बाद से किया जा सकता है।

सरकार का फिलहाल नए SGB ट्रांच जारी करने का प्लान नहीं है।

सरकार का फिलहाल नए SGB ट्रांच जारी करने का प्लान नहीं है।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Green Bond, SGB) के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने बताया है कि गोल्ड बॉन्ड का प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन ऐसे बॉन्ड्स की इशू की तारीख से 5 साल के बाद से किया जा सकता है।

RBI ने इसके लिए निवेशकों के निवेदन करने की तारीखें रिलीज की हैं। रिसीविंग ऑफिस के अलावा NSDL, CDSL, RBI रीटेल डायरेक्ट को इसके लिए आवेदन दिया जा सकता है। यहां क्लिक कर देखें पूरा शेड्यूल। रिजर्व बैंक ने बताया है कि इन तारीखों के बीच में कोई छुट्टी पड़ने से शेड्यूल में बदलाव भी हो सकता है।
यहां देखें शेड्यूल-
क्रम संख्याट्रांचइशू डेटप्रीमच्योर रिडेम्प्शन डेटप्रीमच्योर रिडेम्प्शन के लिए आवेदन देने की डेट
12017-18 सीरीज III16 अक्टूबर, 201716 अप्रैल, 202517 मार्च, 2025 से 7 अप्रैल, 2025 तक
22017-18 सीरीज IV23 अक्टूबर, 201723 अप्रैल, 202524 मार्च, 2025 से 15 अप्रैल, 2025 तक
32017-18 सीरीज V30 अक्टूबर, 201730 अप्रैल, 202531 मार्च, 2025 से 21 अप्रैल, 2025 तक
42017-18 सीरीज VI6 नवंबर, 20176 मई, 20255 अप्रैल, 2025 से 28 अप्रैल, 2025 तक
52017-18 सीरीज VII13 नवंबर, 201713 मई, 202511 अप्रैल, 2025 से 3 मई, 2025 तक
62017-18 सीरीज VIII20 नवंबर, 201720 मई, 202519 अप्रैल, 2025 से 13 मई, 2025 तक
72017-18 सीरीज IX27 नवंबर, 201727 मई, 202525 अप्रैल, 2025 से 17 मई, 2025 तक
82017-18 सीरीज X4 दिसंबर, 20174 जून, 20255 मई, 2025 से 26 मई, 2025 तक
92017-18 सीरीज XI11 दिसंबर, 201711 जून, 20259 मई, 2025 से 2 जून, 2025 तक
102017-18 सीरीज XII18 दिसंबर, 201718 जून, 202519 मई, 2025 से 9 जून, 2025 तक
112017-18 सीरीज XIII26 दिसंबर, 201726 जून, 202527 मई, 2025 से 16 जून, 2025 तक
122017-18 सीरीज XIV1 जनवरी, 20181 जुलाई, 202531 मई, 2025 से 21 जून, 2025 तक
132018-19 सीरीज I4 मई, 20183 मई, 20253 अप्रैल, 2025 से 23 अप्रैल, 2025 तक
142018-19 सीरीज II23 अक्टूबर, 201823 अप्रैल, 202524 मार्च, 2025 से 15 अप्रैल, 2025 तक
152018-19 सीरीज III13 नवंबर, 201813 मई, 202511 अप्रैल, 2025 से 3 मई, 2025 तक
162018-19 सीरीज IV1 जनवरी, 20191 जुलाई, 202531 मई, 2025 से 21 जून, 2025 तक
172018-19 सीरीज V22 जनवरी, 201922 जुलाई, 202521 जून, 2025 से 14 जुलाई, 2025 तक
182018-19 सीरीज VI12 फरवरी, 201912 अगस्त, 202511 जुलाई, 2025 से 2 अगस्त, 2025 तक
192019-20 सीरीज I11 जून, 201911 जून, 20259 मई, 2025 से 2 जून, 2025 तक
202019-20 सीरीज II16 जुलाई, 201916 जुलाई, 202516 जून, 2025 से 7 जुलाई, 2025 तक
212019-20 सीरीज III14 अगस्त, 201914 अगस्त, 202515 जुलाई, 2025 से 4 अगस्त, 2025 तक
222019-20 सीरीज IV17 सितंबर, 201917 सितंबर, 202518 अगस्त, 2025 से 8 सितंबर, 2025 तक
232019-20 सीरीज V15 अक्टूबर, 201915 अप्रैल, 202515 मार्च, 2025 से 5 अप्रैल, 2025 तक
242019-20 सीरीज VI30 अक्टूबर, 201930 अप्रैल, 202531 मार्च, 2025 से 21 अप्रैल, 2025 तक
252019-20 सीरीज VII10 दिसंबर, 201910 जून, 20259 मई, 2025 से 31 मई, 2025 तक
262019-20 सीरीज VIII21 जनवरी, 202021 जुलाई, 202521 जून, 2025 से 11 जुलाई, 2025 तक
272019-20 सीरीज IX11 फरवरी, 202011 अगस्त, 202511 जुलाई, 2025 से 1 अगस्त, 2025 तक
282019-20 सीरीज X11 मार्च, 202011 सितंबर, 202512 अगस्त, 2025 से 1 सितंबर, 2025 तक
292020-21 सीरीज I28 अप्रैल, 202028 अप्रैल, 202529 मार्च, 2025 से 19 अप्रैल, 2025 तक
302020-21 सीरीज II19 मई, 202019 मई, 202519 अप्रैल, 2025 से 9 मई, 2025 तक
312020-21 श्रृंखला III16 जून, 202016 जून, 202517 मई, 2025 से 6 जून, 2025 तक
322020-21 श्रृंखला IV14 जुलाई, 202014 जुलाई, 202513 जून, 2025 से 4 जुलाई, 2025 तक
332020-21 श्रृंखला V11 अगस्त, 202011 अगस्त, 202511 जुलाई, 2025 से 1 अगस्त, 2025 तक
342020-21 श्रृंखला VI8 सितंबर, 20208 सितंबर, 20258 अगस्त, 2025 से 29 अगस्त, 2025 तक

समय से पहले रिडेम्प्शन

इंडिया बुल्यन ऐंड जूलरी असोसिएशन लि. के मुताबिक SGB के रिडेम्प्शन की कीमत पिछले 3 बिजनेस दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने की बाजार बंद होते वक्त रही कीमत के औसत के आधार पर तय होता है।

प्रीमच्योर रिडेम्प्शन के लिए ब्याज का भुगतान आखिरी दिन के 10 दिन बाद तक हो सकता है। इसके लिए पहले रिसीविंग ऑफिस या डिपॉजिटरी को आवेदन देना होता है। यह ब्याज के भुगतान से 10 दिन के अंदर करना होता है।

क्या है योजना?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सरकार ने सोने के आयात को सीमित करने के लिए 2015 में सिक्यॉरिटीज ऐक्ट 2006 के तहत लॉन्च की थी। इसके जरिए निवेशकों को बिना फिजिकल गोल्ड के सोने में निवेश का ऑप्शन मिला था। इसमें व्यक्तिगत निवेशक, ट्रस्ट, चैरिटेबल ट्रस्ट और यूनिवर्सिटीज भी निवेश कर सकती हैं।

SGBs न्यूनतम एक ग्राम सोने और उसके मल्टिपल में इशू होते हैं। एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 20 किलो सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। इन्हें स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि., कुछ पोस्ट ऑफिस, स्टॉक एक्सचेंज, सीधे या एजेंट्स के जरिए बेच सकते हैं।

नए ट्रांच नहीं

इसी महीने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करने के पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि स्कीम को ‘एक तरह से’ बंद ही कर दिया गया है। सीतारमण ने इसके लिए कर्ज की बढ़ी हुई कीमत को वजह बताया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नए SGB ट्रांच इशू नहीं किए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल जारी बॉन्ड ट्रेड होते रहेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख