return to news
  1. PF Deposits Interest Rate: क्या सैलरीड क्लास को मिलेगा एक और तोहफा? ब्याज दर में पहले कब-कब किए गए बदलाव

पर्सनल फाइनेंस

PF Deposits Interest Rate: क्या सैलरीड क्लास को मिलेगा एक और तोहफा? ब्याज दर में पहले कब-कब किए गए बदलाव

Upstox

4 min read | अपडेटेड February 21, 2025, 16:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PF Deposits पर ब्याज दर तय करने की प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले EPFO ब्याज दर का सुझाव देता है। यह सुझाव CBT के पास मंजूरी के लिए जाता है। इसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए इसे वित्त मंत्रालय भेजा जाता है।

PF Deposits Interest Rate: आगामी बैठक में PF ब्याज दर को करीब 8.25% पर बरकरार रखा सकता है।

PF Deposits Interest Rate: आगामी बैठक में PF ब्याज दर को करीब 8.25% पर बरकरार रखा सकता है।

PF Deposits Interest Rate: अगामी 28 फरवरी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक होने वाली है। इस बैठक में PF डिपॉजिट्स की ब्याज दर पर फैसला लिया जाएगा।

हाल ही में सरकार ने बजट में इनकम टैक्स पर बड़ी छूट का ऐलान किया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि PF डिपॉजिट्स की ब्याज दर पर भी सरकार देश की जनता को बड़ा तोहफा दे सकती है।

कैसे तय होती है PF Deposits पर ब्याज दर

पीएफ डिपॉजिट पर ब्याज दर तय करने की प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले EPFO ब्याज दर का सुझाव देता है। यह सुझाव CBT के पास मंजूरी के लिए जाता है। इसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए इसे वित्त मंत्रालय भेजा जाता है। जब सभी मंजूरियां मिल जाती हैं, तब ब्याज दर की आधिकारिक घोषणा होती है।

इसके बाद, यह ब्याज पीएफ सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में जमा किया जाता है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी बैठक में PF ब्याज दर को करीब 8.25% पर बरकरार रखा सकता है।

PF Deposits पर ब्याज दरों का इतिहास

फरवरी 2024: EPFO ने वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 8.25% कर दी, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा थी।
मार्च 2023: FY23 के लिए ब्याज दर 8.15% कर दी गई, जो FY22 की 8.10% दर से अधिक थी।
मार्च 2022: FY22 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की गई, जो 1977-78 के बाद सबसे कम थी (तब ब्याज दर 8% थी)।
मार्च 2020: FY20 के लिए ब्याज दर 8.5% कर दी गई, जो पिछले सात वर्षों में सबसे कम थी। इससे पहले 2019 में यह 8.65% थी।

EPFO interest rate history

वर्षईपीएफ ब्याज दर
1952-533.00%
1953-543.00%
1954-553.00%
1955-563.50%
1956-573.50%
1957-583.75%
1958-593.75%
1959-603.75%
1960-613.75%
1961-623.75%
1962-633.75%
1963-644.00%
1964-654.25%
1965-664.50%
1966-674.75%
1967-685.00%
1968-695.25%
1969-705.50%
1970-715.70%
1971-725.80%
1972-736.00%
1973-746.00%
1974-756.50%
1975-767.00%
1976-777.50%
1977-788.00%
1978-798.25% + 0.5% बोनस
1979-808.25%
1980-818.25%
1981-828.50%
1982-838.75%
1983-849.15%
1984-859.90%
1985-8610.15%
1986-8711.00%
1987-8811.50%
1988-8911.80%
1989-9012.00%
1990-9112.00%
1991-9212.00%
1992-9312.00%
1993-9412.00%
1994-9512.00%
1995-9612.00%
1996-9712.00%
1997-9812.00%
1998-9912.00%
1999-0012.00%
2000-0112% (अप्रैल-जून, 2001) और 11% (जुलाई, 2001 के बाद)
2001-029.50%
2002-039.50%
2003-049.50%
2004-059.50% (9% ब्याज प्लस 0.5% गोल्डन जुबली बोनस ब्याज)
2005-068.50%
2006-078.50%
2007-088.50%
2008-098.50%
2009-108.50%
2010-119.50%
2011-128.25%
2012-138.50%
2013-148.75%
2014-158.75%
2015-168.80%
2016-178.65%
2017-188.55%
2018-198.65%
2019-208.50%
2020-218.50%
2021-228.10%
2022-238.15%
2023-248.25%

भारत सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत एक इंटरेस्ट स्टेबलाइजेशन रिजर्व फंड बनाने पर विचार कर रही है। इस कदम से उतार-चढ़ाव के बावजूद पीएफ अकउंट में जमा पैसे पर निश्चित ब्याज मिलेगा, जिसका फायदा 6.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को होगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख