पर्सनल फाइनेंस
3 min read | अपडेटेड February 12, 2025, 16:36 IST
सारांश
AMFI Small Equity MF Data: फंड्स के आउटफ्लो के कारण इक्विटी म्यूचअल फंड में नेट इन्फ्लो में दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 3.56% की गिरावट देखी गई है।
स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स में जोखिम के बावजूद बढ़ा है निवेशकों का रुझान।
ग्लोबल ट्रेंड्स और घरेलू फैक्टर्स के असर से NIFTY50 और BSE SENSEX जैसे ब्रॉडर मार्केट्स के टूटने का सिलसिला जारी है। इस बीच स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट फ्लो की रफ्तार भी तेजी पकड़ रही है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (Equity Mutual Funds) में नेट फ्लो कम होने के बावजूद स्मॉल कैप फंड्स (Small cap funds) पर लोगों का भरोसा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के डेटा में इससे जुड़े आंकड़े सामने आए हैं।
ताजा डेटा के मुताबिक पिछले 6 महीने में महीने-दर-महीने के आधार पर स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट फ्लो बढ़ा है। पिछले 6 महीने में 78% बढ़त के साथ ये अगस्त 2024 में ₹3,209.33 करोड़ से जनवरी, 2025 में ₹5,720.87 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर, 2024 से जनवरी, 2025 के बीच इसमें 23% की बढ़त दर्ज की गई। दिसंबर 2024 में यह ₹4,667.70 करोड़ रहा था।
हालांकि, फंड्स के आउटफ्लो के कारण इक्विटी म्यूचअल फंड में नेट इन्फ्लो में दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 3.56% की गिरावट देखी गई है। दिसंबर में इनफ्लो ₹41,156 करोड़ रहा था जबकि जनवरी में यह ₹39,688 करोड़ पर सरक गया था।
आमतौर पर छोटे और मिडकैप फंड्स लार्ज कैप फंड्स की तुलना में ज्यादा जोखिम भरे माने जाते हैं। स्मॉल कैप फंड ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करते हैं जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन कम होता है और बाजार में गिरावट के साथ और नीचे चला जाता है।
निवेशक इनमें ज्यादा फायदा इसलिए देखते हैं क्योंकि ये भारी जोखिम के साथ-साथ रिटर्न भी ज्यादा देते हैं। इससे उलट लार्ज कैप फंड्स स्थिर कंपनियों में निवेश करते हैं। यहां जोखिम कम होता है लेकिन रिटर्न स्मॉल-कैप से कम होता है।
हाल के समय में शेयर बाजार में देखी जा रही गिरावट के बावजूद निवेशकों का रिस्क वाले फंड्स पर से भरोसा हटता नहीं दिखा है। हालांकि, किसी भी फंड में निवेश करने के पहले पूरी पड़ताल कर लेनी चाहिए और किसी फाइनेंशियल अडवाइजर की सलाह पर ही निवेश करना चाहिए।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख