मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 24, 2025, 13:47 IST
सारांश
Stock Market Today: Dow Jones Industrial इंडेक्स 1.69 फीसदी टूटकर 43,428.02 के लेवल पर आ गया है। वहीं, S&P 500 में 1.71 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 6,013.13 के लेवल पर बंद हुआ।
Dow Jones Industrial इंडेक्स 1.69 फीसदी टूटकर 43,428.02 के लेवल पर आ गया है।
BSE Sensex में 880 अंकों से अधिक की गिरावट आई है और यह 74430 के लेवल पर आ गया है। इसके अलावा, Nifty 50 भी 253 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है और यह 22535 के स्तर पर है।
निफ्टी IT-मेटल में भारी बिकवाली
निफ्टी फार्मा और निफ्टी FMCG को छोड़कर सभी 11 अन्य सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान निफ्टी आईटी को हुआ, जो 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गया।
इंफोसिस और टीसीएस में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, निफ्टी मेटल भी दो फीसदी से अधिक टूट गया। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट दिख रही है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले कारोबारी दिन जमकर बिकवाली देखने को मिली। Dow Jones Industrial इंडेक्स 1.69 फीसदी टूटकर 43,428.02 के लेवल पर आ गया है।
वहीं, S&P 500 में 1.71 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 6,013.13 के लेवल पर आ गया। Nasdaq भी 2.20 फीसदी कमजोरी के साथ 19,524.01 के लेवल पर बंद हुआ है।
यूरोपियन मार्केट में FTSE लगभग फ्लैट रहा और यह 8,659.37 पर बंद हुआ। वहीं, CAC में 31.93 अंकों की मजबूती देखी गई जबकि DAX 27.09 अंक टूट गया।
एशियन मार्केट में गिफ्ट निफ्टी में 154.00 अंकों की गिरावट देखी गई। Nikkei 225 फ्लैट रहा, जबकि Straits Times 13.21 प्वाइंट मजबूत हुआ है। इसके अलावा, Hang Seng में 125.28 अंक, Taiwan Weighted में 157.13 अंक, KOSPI में 17.81 अंक, SET कंपोजिट में 13.42 अंक, Jakarta कंपोजिट में 35.59 अंक और Shanghai Composite में 3.82 अंक की कमजोरी देखने को मिल रही है।
इसके पहले पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 628.15 अंक या 0.82 फीसदी नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 133.35 अंक या 0.58 फीसदी का नुकसान रहा। भारतीय शेयर बाजारों की दिशा इस हफ्ते ग्लोबल ट्रेंड, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और शुल्क से संबंधित खबरों से तय होने होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख