मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड December 13, 2024, 12:36 IST
सारांश
दोपहर 12:25 बजे S&P BSE SENSEX 252.81 अंकों की बढ़त के साथ 81,542.77 पर और NIFTY50 इंडेक्स 56.80 अंकों की बढ़त के साथ 24,605.50 पर ट्रेड कर रहा था।
सुबह सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 300 अंक नीचे लुढ़क गया था।
NIFTY50 पर बेहतर परफॉर्म करते हुए 23 स्टॉक ही नीचे की ओर ट्रेड करते रहे जबकि 27 शुरुआती गिरावट को पार करते हुए ऊपर बढ़ने लगा।
इस दौरान Bharti Airtel, HUL, UltraTech Cement, Power Grid, और Adani Enterprises को फायदा होता दिखा जबकि Shriram Finance, Tata Steel, IndusInd Bank, JSW Steel, और Hindalco Industries घाटे में ही रहे।
India VIX, वॉलाटिलिटी इंडेक्स को भी राहत मिली। ये 13.77 की बढ़त के साथ 4.39% पर पहुंच गई थी।
इसके पहले स्टॉक मार्केट शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार से नीचे आ गिरा था। ग्लोबल ट्रेंड्स के असर से बाजार में गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स जहां 1000 से ज्यादा, वहीं NIFTY50 300 से ज्यादा अंकों से लुढ़क गया।
सबसे ज्यादा फायदा Bharti Airtel और Apollo Hospitals को हुआ जबकि Shriram Finance, Tata Steel, JSW Steel, Hindalco और IndusInd Bank घाटे में रहे। India VIX, वॉलाटिलिटी इंडेक्स 9.66% ऊपर 14.47 के स्तर पर थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एशिया में शेयर्स शुक्रवार को धड़ाम हो गए। डॉलर के मजबूत होने से रिस्क को लेकर निवेशक सतर्क रहे। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज कटौती के फैसले पर बाजार में अटकलें जारी हैं जिसका असर लॉन्ग-टर्म ट्रेजरी बॉन्ड्स की ईल्ड पर पड़ा है।
अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी उत्पादन कीमतें नवंबर में पूर्वानुमान से ज्यादा बढ़ी हैं। हालांकि, सर्विस कॉस्ट में नरमी के चलते महंगाई दर के ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। वहीं, देश में बेरोजगारी से जुड़े प्रोग्राम्स के फायदे के लिए अर्जी देने वालों की संख्या पिछले हफ्ते तेजी से बढ़ी है। इससे लेबर मार्केट को लेकर चिंता पैदा हो गई है।
The BSE MidCap इंडेक्स 418 अंक नीचे 47,397.53 पर जबकि BSE SmallCap इंडेक्स 583 अंक नीचे 56,542.23 पर ट्रेड कर रहा था। CRISIL शेयर्स 2% ऊपर चल रहे थे। Tata Motors के शेयर्स BSE पर ₹782.10 पर थे।
कंपनी ने गुरुवार को ऐलन किया था कि वह अपने ट्रक और बसों के पोर्टफोलियो की कीमतें 1 जनवरी, 2025 से 2% बढ़ा देगी। इनपुट कॉस्ट्स के बढ़ने के कारण यह फैसला किया गया था। सेक्टर्स की बात करें तो सभी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा घाटे में मेटल स्टॉक्स रहे। BSE METAL इंडेक्स 2% नीचे थी।
MSCI की जापान के बाहर Asia-Pacific शेयर से जुड़ी इंडेक्स शुक्रवार सुबह 0.5% नीचे सरक गई। जापान का Nikkei भी 1% गिरा लेकिन हफ्ते-दर-हफ्ते 0.9% फायदा फिर भी कमाता दिख रहा है। उधर, चीन की blue chips 0.7% और हॉन्ग-कॉन्ग का Hang-Seng 1.2% नीचे आ गिरे।
हाल ही में घोषित किए गए पैकेज को लेकर Central Economic Work Conference डीटेल जारी नहीं की हैं, जिसकी वजह से यह गिरावट देखने को मिली है।
वॉल स्ट्रीट पर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। Nasdaq के ऊच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों को फायदा हुआ है। Nasdaq futures ने एशिया में 0.4% की बढ़त दर्ज की है।
लेखकों के बारे में
अगला लेख