मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 24, 2025, 15:52 IST
सारांश
Stock Market Closing: फरवरी में Nifty 50 और Sensex लगभग 4 फीसदी गिर चुके हैं। 27 सितंबर 2024 के उच्चतम स्तर से अब तक निफ्टी 13.8 फीसदी और सेंसेक्स 12.98 फीसदी गिर चुका है।
Stock Market Crash: बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 में पिछले लगातार पांच महीनों से गिरावट जारी है।
फरवरी में निफ्टी 50 और सेंसेक्स लगभग 4 फीसदी गिर चुके हैं। 27 सितंबर 2024 के उच्चतम स्तर से अब तक निफ्टी 13.8 फीसदी और सेंसेक्स 12.98 फीसदी गिर चुका है।
BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 24 फरवरी को घटकर 397.81 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 21 फरवरी को 402.20 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.38 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 4.38 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
30 शेयरों वाले BSE Sensex की बात करें तो इसमें सिर्फ 7 शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, शेष 23 शेयरों में गिरावट देखी गई। टॉप लूजर्स में HCL Tech, ZOMATO और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) शामिल हैं। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में करीब एक-एक फीसदी तक की कमजोरी देखी गई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी IT और निफ्टी मेटल में देखी गई। ये दोनों ही इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी FMCG और निफ्टी फार्मा इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।
बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में पिछले लगातार पांच महीनों से गिरावट जारी है। यह साल 1996 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही, निफ्टी 50 और सेंसेक्स पिछले आठ महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कमजोर कॉरपोरेट नतीजे, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों का भरोसा घटा है, जिससे बाजार नीचे आ गया है।
निफ्टी में पिछली बार लगातार पांच महीने की गिरावट जुलाई से नवंबर 1996 के बीच देखी गई थी। निफ्टी में अब तक सिर्फ दो बार पांच महीने की गिरावट आई है, जबकि चार महीने की गिरावट 1998 और 2001 में देखी गई थी। अब तक की सबसे लंबी गिरावट आठ महीने तक चली थी, जो सितंबर 1994 से अप्रैल 1995 के बीच हुई थी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख