return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex-Nifty में तूफानी तेजी, निवेशकों ने कमाए 7.22 लाख करोड़ रुपये

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex-Nifty में तूफानी तेजी, निवेशकों ने कमाए 7.22 लाख करोड़ रुपये

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 18, 2025, 16:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Closing: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में दर्ज की गई। ये दोनों ही इंडेक्स 3 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में दो फीसदी से अधिक की मजबूती आई है।

Stock Market Closing: 30 शेयरों वाले BSE Sensex के ज्यादातर शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Closing: 30 शेयरों वाले BSE Sensex के ज्यादातर शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट से परेशान निवेशकों के लिए राहत की खबर है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच इंडियन मार्केट में आज 18 मार्च को शानदार तेजी दर्ज की गई। BSE Sensex में 1131.31 अंक (1.53 फीसदी) की बढ़त रही और यह 75,301.26 के स्तर पर बंद हुआ है। दूसरी ओर, Nifty 50 में भी 325.55 प्वाइंट्स (1.45 फीसदी) का उछाल आया और यह 22,834.30 के लेवल पर पहुंच गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने कराया तगड़ा मुनाफा

आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। NSE पर निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.18 फीसदी की मजबूती आई। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 2.71 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Sensex के 30 शेयरों का अपडेट

30 शेयरों वाले Sensex की बात करें तो ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। कुल 26 शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जबकि शेष 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। Zomato के शेयरों में सबसे अधिक करीब 7 फीसदी का उछाल आया।

ICICI Bank, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी दिखी। दूसरी ओर, Reliance Industries, Tech Mahindra, Bharti Airtel और Bajaj Finserv के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में दर्ज की गई। ये दोनों ही इंडेक्स 3 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा, निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में करीब दो फीसदी की मजबूती आई।

निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में दो फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई। वहीं, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स भी एक फीसदी से अधिक उछल गए।

निवेशकों ने कमाए 7.22 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 18 मार्च को बढ़कर 4,00,02,971.54 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 17 मार्च को 3,92,80,378.70 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 7.22 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 7.22 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

शेयर बाजार में तेजी पर एक्सपर्ट्स की राय

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ‘‘अनुकूल वैश्विक रुझानों और घरेलू अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानक सूचकांकों में खासी तेजी देखी गई। अमेरिका और चीन से आए खुदरा बिक्री के बेहतर आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।’’

नायर ने कहा कि घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों में प्रत्याशित उछाल के साथ डॉलर सूचकांक में आई सुस्ती और कच्चे तेल की कम कीमतों से इस तेजी को समर्थन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से सतर्कता का रुख भी देखा जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख