मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 11, 2025, 10:55 IST
सारांश
Gold Prices Today: देश में शादियों का मौसम होने से सोने की मांग ने भी कीमतों को ऊपर पहुंचाया है। खुदरा कारोबारियों और जेवरों के विक्रेताओं के बीच इसकी मांग बढ़ रही है।
ग्लोबल ट्रेंड्स और घरेलू डिमांड ने कर रखा है सोने-चांदी के भावों को बैलंस।
पिछले कई दिन से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को कुछ गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सोने के दाम रेकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचते नजर आए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दामों में हो रही बढ़ोतरी इसके पीछे एक बड़ा कारण रहा। शुरुआती एशियाई कारोबार में सोने के दाम अब तक के सबसे उच्चस्तर पर रहे जिससे घरेलू बाजार में भी कीमतों में इजाफा हुआ है।
वहीं, देश में शादियों का मौसम होने से इसकी मांग ने भी कीमतों को ऊपर पहुंचाया है। खुदरा कारोबारियों और जेवरों के विक्रेताओं के बीच इसकी मांग बढ़ रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्यूमीनियम पर नए टैरिफ का ऐलान किया था। अमेरिका के 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद दूसरे देश भी जवाबी शुल्क लगाएंगे, इन चिंताओं के बीच एक बार फिर सोना भरोसेमंद ऐसेट के तौर पर ऊपर आ रहा है।
घरेलू बाजार में देखा गया कि सोमवार को मुंबई में 24K सोना ₹390 की बढ़त के साथ ₹87,060 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था जबकि 22K सोना ₹350 की बढ़त के साथ उच्चस्तर ₹79,800 प्रति 10 ग्राम पर उछल गया। वहीं, मंगलवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत में 0.09% की बढ़त देखी गई जो $2,910 प्रति आउंस पर जा पहुंचा। इसके पहले यह अब तक के सर्वोच्च स्तर $2,939 प्रति आउंस पर था।
दिल्ली के बाजारों में 24K सोना ₹87,220 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹79,950 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मुंबई में 24K सोना ₹87,070 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹79,800 प्रति 10 ग्राम पर रहा।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹79,960 | ₹87,220 |
मुंबई | ₹79,810 | ₹87,070 |
चेन्नई | ₹79,810 | ₹87,070 |
कोलकाता | ₹79,810 | ₹87,070 |
चांदी के भाव में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। ये ₹100 तक नीचे सरकने के बाद ₹99,400 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गए। टैरिफ के ऊपर देशों के बीच में तनाव बढ़ने की चिंता से उद्योगों में इसकी डिमांड को लेकर आशंका पैदा हो गई है।
हालांकि, घरेलू जेवर विक्रेताओं और सिक्के बनाने वालों के बीच चांदी की मांग बढ़ी हुई है। शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर 0.78% की गिरावट के साथ $31.79 प्रति आउंस पर जा पहुंचा था।
शहर | चांदी की कीमत (प्रति किलो) |
---|---|
दिल्ली | ₹99,400 |
मुंबई | ₹99,400 |
चेन्नई | ₹1,06,900 |
कोलकाता | ₹99,400 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख