मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 05, 2025, 14:00 IST
सारांश
Gold-Silver Rate Today: कई दिनों तक लुढ़कने के बाद बुधवार को एक बार फिर सोने के भाव भागते हुए नजर आए हैं। अमेरिका ने कनाडा, मेक्सिको, चीन के बाद भारत, ब्राजील समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर जैसे हालात पैदा होने लगे हैं। निवेशकों ने सोने का रुख किया है जिससे इसकी कीमतें ऊपर उठने लगी हैं।
चढ़ते-उतरते बाजार में सोने पर कायम है निवेशकों का विश्वास।
कई दिनों से गिरावट झेल रहे सोने के भाव में बुधवार सुबह इजाफा देखा गया। अमेरिका की व्यापार नीतियों के चलते ट्रेड वॉर जैसे हालातों की चिंता फैलने लगी है। ऐसे में सोने पर निवेशकों का भरोसा लौटता नजर आ रहा है। हालांकि, शुरुआती एशियाई कारोबार में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में भी कीमतें खिसकती नजर आईं।
अमेरिकी सरकार ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाया है जबकि चीनी आयात पर पहले 10% ड्यूटी लगाने के बाद, उसे बढ़ाकर 20% करने का ऐलान कर दिया। यही नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि 2 अप्रैल से भारत समेत दूसरे देशों पर जवाबी टैरिफ भी लगाए जाएंगे।
ट्रंप प्रशासन की नीतियों के चलते मुद्रास्फीति दर के चढ़ने की आशंकाएं पैदा हो गई हैं। इससे स्टॉक मार्केट में निवेशक भी चिंतिंग हैं और अमेरिका के रोजगार डेटा का इंतजार कर रहे हैं जिससे फेडरल रिजर्व के ब्याज दर कटौती को लेकर फैसले के बारे में संकेत मिल सकें।
देश के ज्यादातर बड़े शहरों में बुधवार को 24K सोने के भाव ₹87,390 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए जबकि 22K सोने के भाव ₹80,110 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इसके पहले मंगलवार को सोने के भावों में ₹760 प्रति 10 ग्राम का इजाफा दर्ज किया गया था।
वहीं, शुरुआती एशियाई कारोबार में बुधवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.39% गिरकर $2,906 प्रति आउंस पर आ गई। दिल्ली के बाजारों में 24K सोना ₹87,540 प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि 22K सोना ₹80,260 प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। दोनों में ही कल की तुलना में ₹10 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹80,260 | ₹87,540 |
मुंबई | ₹80,110 | ₹87,390 |
चेन्नई | ₹80,110 | ₹87,390 |
कोलकाता | ₹80,110 | ₹87,390 |
भारत के ज्यादातर शहरों में चांदी के भावों में अभी भी गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव ₹100 की गिरावट के साथ ₹96,800 प्रति किलो पर आ गिरे।
टैरिफ वॉर की चिंताओं को लेकर उद्योगों में डिमांड के नीचे जानी की चिंता बनी हुई है। शुरुआती एशियाई कारोबार का असर भी घरेलू दाम पर रहा। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.18% के गिरावट के साथ $31.92 प्रति आउंस पर लुढ़क गई।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹96,800 |
मुंबई | ₹96,800 |
चेन्नई | ₹1,04,800 |
कोलकाता | ₹96,800 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख