return to news
  1. AMFI MF Data: मार्च में बाजार चढ़ा फिर भी इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14% नीचे

मार्केट न्यूज़

AMFI MF Data: मार्च में बाजार चढ़ा फिर भी इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14% नीचे

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 11, 2025, 07:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

AMFI MF Data: असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के डेटा के मुताबिक मार्च में बाजार के बेहतर परफॉर्म करने के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 14% गिरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च में MF में निवेश लुड़ककर ₹25,082.01 करोड़ पर पहुंच गया।

फरवरी के बाद मार्च में भी गिरता चला गया इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश।

फरवरी के बाद मार्च में भी गिरता चला गया इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश।

शेयर बाजार में लगातार जारी उतार-चढ़ाव का असर म्यूचुअल फंड्स में निवेश पर देखने को मिल रहा है। इस साल फरवरी के बाद मार्च में भी इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो में 14% की गिरावट दर्ज की गई। गौर करने वाली बात यह है कि घरेलू इक्विटी बाजार में हालात बेहतर होने के बावजूद ऐसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Association of Mutual Funds in India, AMFI) के ताजा डेटा के मुताबिक मार्च में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश लुड़ककर ₹25,082.01 करोड़ पर पहुंच गया।

मार्च के महीने में बेंचमार्क BSE SENSEX में 5.77% और NSE NIFTY50 6.3% से ऊपर जाने के बावजूद म्यूचुअल फंड्स निवेश में ये गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी की तुलना में इस महीने शेयर बाजार के बेहतर होने का असर म्यूचुअल फंड्स पर नहीं देखा गया है।

इसके पहले फरवरी के महीने में नेट इक्विटी म्यूचुअल फंड में आवक 26% कम हो गई थी और ₹29,303.34 करोड़ पर जा पहुंची थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी अनिश्चितताओं और तनाव की स्थिति के चलते बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।

वहीं, इससे उलट स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स में मार्च में नेट निवेश में इजाफा दर्ज किया गया। स्मॉलकैप फंड्स में नेट निवेश 10% बढ़कर ₹4,092 करोड़ पर पहुंच गया जबकि मिडकैप फंड्स 0.9% बढ़कर ₹3,438 करोड़ पर पहुंच गया।

यही ट्रेंड कई महीने से लगातार देखा जा रहा है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि निवेशकों का रुझान ज्यादा रिटर्न वाले फंड्स की ओर बढ़ रहा है। इस बार भी कम जोखिम वाले लार्जकैप फंड्स में 13.5% की गिरावट दर्ज की गई और ये ₹2,479 करोड़ पर पहुंच गए।

इक्विटी फंड में लगातार तीसरे महीने निवेश में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, लगातार 49वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में नेट इन्फ्लो सकारात्मक बना रहा है। यह जनवरी में ₹39,688 करोड़ और दिसंबर में ₹41,156 करोड़ था।

इक्विटी फंड श्रेणियों में, फ्लेक्सी कैप फंड में मार्च में सबसे अधिक ₹5,165 करोड़ का निवेश हुआ। हालांकि, सेक्टोरल/थीमैटिक फंड में भारी गिरावट के साथ निवेश ₹735 करोड़ रहा। फरवरी में इसमें ₹5,711 करोड़ का मजबूत निवेश हुआ था।

दूसरी ओर, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में फरवरी में निवेशकों द्वारा ₹1,980 करोड़ का निवेश किए जाने के बाद मार्च में ₹77 करोड़ की निकासी हुई।

इसके अलावा, डेट फंडों ने फरवरी में ₹6,525 करोड़ की तुलना में मार्च में ₹2.02 लाख करोड़ की निकासी दर्ज की।

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड में समीक्षाधीन महीने में ₹1.64 लाख करोड़ की निकासी हुई, जबकि फरवरी में ₹40,000 करोड़ का निवेश हुआ था।

निकासी के बावजूद म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियां मार्च के अंत में मामूली बढ़त के साथ ₹65.7 लाख करोड़ की हो गईं, जो फरवरी में ₹64.53 लाख करोड़ थीं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख