return to news
  1. FD Rates: Union Bank, Axis Bank, DCB Bank और Indian Bank ने बदली ब्याज दरें, चेक करें डिटेल

पर्सनल फाइनेंस

FD Rates: Union Bank, Axis Bank, DCB Bank और Indian Bank ने बदली ब्याज दरें, चेक करें डिटेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 19:20 IST

सारांश

Indian Bank ने 4 अगस्त 2026 से FD की दरें बदली हैं। सामान्य ग्राहकों को अब 2.80% से 6.60% तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 500 दिन की FD पर अधिकतम 7.15%, जबकि सुपर सीनियर नागरिकों को इसी अवधि पर 7.40% ब्याज मिलेगा।

Fixed Deposit

Union Bank of India ने 4 अगस्त 2026 से FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

कई बैंकों ने अगस्त 2026 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। Union Bank of India, Axis Bank, DCB Bank और Indian Bank ने नई FD दरें लागू कर दी हैं। इनमें DCB Bank सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% तक ब्याज दे रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Indian Bank की नई FD दरें

Indian Bank ने 4 अगस्त 2026 से FD की दरें बदली हैं। सामान्य ग्राहकों को अब 2.80% से 6.60% तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 500 दिन की FD पर अधिकतम 7.15%, जबकि सुपर सीनियर नागरिकों को इसी अवधि पर 7.40% ब्याज मिलेगा।

Union Bank of India की नई FD दरें

Union Bank of India ने 4 अगस्त 2026 से FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर सामान्य ग्राहकों को 2.70% से 6.55% तक ब्याज दे रहा है। यानी FD की ब्याज दर इस बात पर निर्भर करेगी कि ग्राहक कितने समय के लिए पैसा जमा करता है।

बैंक ने FD के साथ सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। 10 अगस्त 2026 से 50 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% सालाना ब्याज मिलेगा। 50 लाख से 50 करोड़ रुपये तक 2.55%, 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक 2.60% और 100 करोड़ से 500 करोड़ रुपये तक 2.75% ब्याज मिलेगा। 500 करोड़ से 1,000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर ब्याज दर 3% है।

Axis Bank की नई FD दरें

Axis Bank ने FD की ब्याज दरें संशोधित की हैं। 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर सामान्य ग्राहकों को 3% से 6.50% तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को कुछ चुनिंदा अवधि पर 7% से अधिक ब्याज मिल सकता है। वहीं, 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये से कम की जमा पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक ब्याज दिया जा रहा है।

DCB Bank दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

DCB Bank की नई दरों में सामान्य ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज 3.75% से 7.50% तक है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8% ब्याज मिल सकता है। 24 महीने से कम 25 महीने, 34 महीने से कम 35 महीने और 60 महीने से कम 61 महीने की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख