return to news
  1. Senior Citizens FD Rates: सितंबर 2026 में वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? यहां चेक करें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस

Senior Citizens FD Rates: सितंबर 2026 में वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? यहां चेक करें लिस्ट

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 04, 2026, 19:12 IST

सारांश

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि बड़ी रकम को एक ही बैंक में रखने के बजाय अलग-अलग बैंकों में जमा किया जा सकता है। DICGC के तहत एक बैंक में एक जमाकर्ता को मूलधन और ब्याज मिलाकर अधिकतम ₹5 लाख तक का जमा बीमा कवर मिलता है।

FD Rates

वरिष्ठ नागरिकों को FD की अवधि अपनी पैसों की जरूरत के हिसाब से तय करनी चाहिए।

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत और नियमित आय का एक सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्प है। इसमें निवेश किए गए पैसे पर पहले से तय ब्याज मिलता है और बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता। फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों को कुछ बैंकों में FD पर 8% सालाना तक ब्याज मिल रहा है। अगर कोई व्यक्ति बड़ी रकम FD में निवेश करता है, तो ब्याज दर में सिर्फ 0.50% या 1% का अंतर भी लंबे समय में मिलने वाले रिटर्न पर काफी असर डाल सकता है। इसलिए FD में निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों और अवधि की तुलना करना जरूरी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन बैंकों में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

IDFC First Bank में वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की FD पर 3.50% से 7.25% सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं Repco Bank में 5 साल तक की FD पर ब्याज दर 4.25% से 8.25% तक है। Tamilnad Mercantile Bank में यह दर 5.25% से 7.50% और DCB Bank में 4.25% से 7.90% तक है।

DBS Bank में 5 साल तक की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 2.50% से 7% तक ब्याज मिल रहा है। Yes Bank में यह दर 3.75% से 8% तक है। Deutsche Bank में 5 साल तक की FD पर 3% से 7.50% तक ब्याज मिल रहा है। Karur Vysya Bank में 5 साल तक की FD पर करीब 7.40% से 7.80%, Bandhan Bank में 3.75% से 7.75%, IDBI Bank में 3.50% से 7% और IndusInd Bank में 4% से 7.75% तक ब्याज मिल रहा है।

बड़े बैंकों की FD दरें

SBI वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल से कम अवधि की FD पर 4% से 7% और 1 से 5 साल की अवधि पर करीब 7.25% से 7.30% ब्याज दे रहा है। HDFC Bank में 1 साल से कम अवधि पर 3.50% से 6.50% और 1 से 5 साल की FD पर 7.10% से 7.90% तक ब्याज है।

Canara Bank में 1 साल से कम अवधि पर 4% से 6.75% और 1 से 5 साल की FD पर 7.35% से 7.90% तक ब्याज मिल रहा है। Punjab National Bank (PNB) में 1 साल से कम अवधि की FD पर 4% से 7.30% और 1 से 5 साल की अवधि पर 7% से 7.50% ब्याज है। वहीं HSBC Bank में 1 साल से कम अवधि पर 3.35% से 5% और 1 से 5 साल की FD पर 3.75% से 7.50% तक ब्याज मिल रहा है।

FD की अवधि सोच-समझकर चुनें

वरिष्ठ नागरिकों को FD की अवधि अपनी पैसों की जरूरत के हिसाब से तय करनी चाहिए। अगर आने वाले समय में पैसों की जरूरत पड़ सकती है, तो पूरी रकम को लंबी अवधि की FD में लॉक करने के बजाय अलग-अलग अवधि में FD करना बेहतर हो सकता है। इससे जरूरत पड़ने पर कुछ रकम आसानी से उपलब्ध रहेगी।

₹5 लाख की डिपॉजिट इंश्योरेंस सीमा का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि बड़ी रकम को एक ही बैंक में रखने के बजाय अलग-अलग बैंकों में जमा किया जा सकता है। DICGC के तहत एक बैंक में एक जमाकर्ता को मूलधन और ब्याज मिलाकर अधिकतम ₹5 लाख तक का जमा बीमा कवर मिलता है। इसलिए बड़ी रकम निवेश करते समय इस सीमा को ध्यान में रखना जरूरी है।

(नोट: FD की ब्याज दरें बैंक समय-समय पर बदल सकते हैं। निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की मौजूदा ब्याज दर और FD की शर्तों को जरूर जांच लें।)

अगला लेख