return to news
  1. July AMFI Data: जुलाई में इक्विटी फंड्स में निवेश घटा, स्मॉल-कैप और मिड-कैप में बढ़ी दिलचस्पी

पर्सनल फाइनेंस

July AMFI Data: जुलाई में इक्विटी फंड्स में निवेश घटा, स्मॉल-कैप और मिड-कैप में बढ़ी दिलचस्पी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 15:08 IST

सारांश

Mutual Fund: जुलाई में Debt Funds में निवेश का रुख पूरी तरह बदल गया। जून में इस कैटेगरी से ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा की निकासी हुई थी, लेकिन जुलाई में इसमें ₹1.87 लाख करोड़ का नेट इनफ्लो आया।

Amfi data

SIP के जरिए निवेशकों का भरोसा अभी भी मजबूत बना हुआ है।

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जुलाई का महीना दिलचस्प रहा। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में नेट इनफ्लो घटकर ₹24,697 करोड़ रह गया, जबकि जून में यह ₹28,973 करोड़ था। यानी एक महीने में निवेश करीब ₹4,276 करोड़ कम हुआ। इसका मुख्य कारण लार्ज-कैप, लार्ज & मिड-कैप, फोकस्ड और फ्लेक्सी-कैप फंड्स में कम निवेश रहा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लार्ज-कैप फंड्स से निकला पैसा

जुलाई में लार्ज-कैप फंड्स में निवेश का ट्रेंड पूरी तरह बदल गया। जून में इस कैटेगरी में ₹2,067 करोड़ का नेट इनफ्लो हुआ था, लेकिन जुलाई में निवेशकों ने ₹1,322 करोड़ निकाल लिए। फोकस्ड फंड्स में भी निवेश 42.6% घटकर ₹642 करोड़ रह गया, जो जून में ₹1,118 करोड़ था। लार्ज & मिड-कैप फंड्स में इनफ्लो 20.7% घटकर ₹3,425 करोड़ रहा। वहीं फ्लेक्सी-कैप फंड्स में निवेश करीब 10% घटकर ₹4,709 करोड़ रह गया।

Small-Cap Funds में बढ़ा निवेश

जहां कई इक्विटी कैटेगरी में निवेश कम हुआ, वहीं स्मॉल-कैप फंड्स ने इस ट्रेंड को उलट दिया। जुलाई में इसमें नेट इनफ्लो 38.7% बढ़कर ₹7,768 करोड़ पहुंच गया, जो जून में ₹5,602 करोड़ था। मिड-कैप फंड्स में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। इनफ्लो 1.7% बढ़कर ₹6,192 करोड़ रहा। मल्टी-कैप फंड्स में निवेश 5.1% बढ़कर ₹3,227 करोड़ हो गया।

Equity Funds का AUM बढ़ा

जुलाई में इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड्स का AUM यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर ₹38.36 लाख करोड़ हो गया। जून में यह ₹37.34 लाख करोड़ था। यानी एक महीने में करीब ₹1.02 लाख करोड़ या 2.7% की बढ़ोतरी हुई।

Debt Funds में आया जोरदार पैसा

जुलाई में Debt Funds में निवेश का रुख पूरी तरह बदल गया। जून में इस कैटेगरी से ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा की निकासी हुई थी, लेकिन जुलाई में इसमें ₹1.87 लाख करोड़ का नेट इनफ्लो आया। Liquid Funds में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। जून में जहां ₹42,293 करोड़ की निकासी हुई थी, वहीं जुलाई में ₹1.19 लाख करोड़ का इनफ्लो आया। ओवरनाइट फंट्स में भी जून के ₹10,580 करोड़ के आउटफ्लो के मुकाबले जुलाई में ₹40,413 करोड़ का इनफ्लो हुआ।

SIP निवेश लगातार ₹30,000 करोड़ के पार

SIP के जरिए निवेशकों का भरोसा अभी भी मजबूत बना हुआ है। जुलाई में SIP में निवेश ₹31,961 करोड़ रहा, जो जून के ₹31,781 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है। यह लगातार पांचवां महीना है जब SIP निवेश ₹30,000 करोड़ से ऊपर रहा।

कुल Mutual Fund AUM में 4.3% की बढ़ोतरी

31 जुलाई 2026 तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल AUM बढ़कर ₹85.76 लाख करोड़ हो गया, जो जून में ₹82.22 लाख करोड़ था। यानी एक महीने में कुल AUM में करीब ₹3.53 लाख करोड़ या 4.3% की बढ़ोतरी हुई। इससे पता चलता है कि निवेश में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल पैसा लगातार बढ़ रहा है।

अगला लेख