return to news
  1. बैंक खाते से अचानक कट गए पैसे? आरबीआई के इस नियम से वापस मिल सकता है पैसा, सिंपल है तरीका

पर्सनल फाइनेंस

बैंक खाते से अचानक कट गए पैसे? आरबीआई के इस नियम से वापस मिल सकता है पैसा, सिंपल है तरीका

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 04, 2026, 16:18 IST

सारांश

बैंक खाते से गलत तरीके से पैसे कटने या मनमाना चार्ज लगने पर घबराने की जरूरत नहीं है। आरबीआई के नियमों के तहत 3 वर्किंग डे के अंदर बैंक में शिकायत दर्ज कराने पर नुकसान से बचा जा सकता है।

bank-unauthorized-money-deduction-rbi

बैंक खाते से गलत पैसे कटने पर जानिए कैसे कराएं शिकायत और पाएं अपना पैसा वापस।

आजकल कई लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है कि उनके बैंक खाते से अचानक पैसे कट जाते हैं। बिना कोई वजह बताए बैंक कई बार मनमाने चार्ज वसूल लेते हैं। ऐसे में लोग घबराकर सीधे कस्टमर केयर को फोन मिलाते हैं। फोन करना अच्छी बात है, लेकिन अपना पैसा वापस पाने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। सही तरीके से शिकायत करना बेहद जरूरी है। दरअसल रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ग्राहकों को नुकसान से बचाने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। अगर आपके खाते से भी गलत तरीके से पैसे कटे हैं, तो कुछ आसान से कदम उठाकर आप अपनी रकम वापस पा सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तुरंत एक्शन लेने से बचेगी गाढ़ी कमाई

अगर आपके खाते से कोई ऐसा ट्रांजैक्शन हुआ है जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत अपने बैंक को इसकी जानकारी दें। आरबीआई के नियमों के अनुसार अगर आप बैंक से अलर्ट मिलने के 3 वर्किंग डे के अंदर शिकायत कर देते हैं, तो कई मामलों में आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है। शिकायत करने में देरी करने पर आपका नुकसान बढ़ सकता है। इसीलिए अगले बैंक स्टेटमेंट का इंतजार न करें। फोन के साथ-साथ अपनी शिकायत लिखित रूप में भी दर्ज कराएं। आप मोबाइल ऐप, ईमेल या बैंक शाखा जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जहां आरबीआई के नियम लागू होते हैं, वहां बैंक को शिकायत मिलने के 10 वर्किंग डे के अंदर विवादित रकम को अस्थायी तौर पर ग्राहक के खाते में जमा करना होता है।

गलत फीस कटने पर मांगें पक्का सबूत

कई बार मामला फ्रॉड का नहीं होता है, बल्कि बैंक अपनी तय रेट लिस्ट से ज्यादा पैसे काट लेता है। ऐसे मामले में सीधे बैंक से कहें कि वह अपने नियमों का हवाला देकर चार्ज का पूरा हिसाब समझाए। अपने बैंक स्टेटमेंट और फीस शेड्यूल से जुड़े सारे डॉक्युमेंट सुरक्षित रखें। इसके अलावा बैंक के साथ हुई बातचीत का रिकॉर्ड भी अपने पास रखें। एक मजबूत दस्तावेजी फाइल आपके पक्ष को काफी मजबूत बनाती है और बैंक के सामने आपकी बात को सही साबित करने में मदद करती है।

आरबीआई लोकपाल करेगा आपकी पूरी मदद

रिजर्व बैंक के लोकपाल यानी ओम्बड्समैन के पास जाने से पहले नियम के मुताबिक अपने बैंक में शिकायत करना जरूरी है। 1 जुलाई 2026 से लागू रिजर्व बैंक-इंटीग्रेटेड ओंबड्समैन स्कीम 2026 के तहत ग्राहकों को मुफ्त समाधान मिलता है। अगर शिकायत करने के 30 दिनों के भीतर बैंक कोई जवाब नहीं देता है, तो आप सीधे लोकपाल के पास जा सकते हैं। अगर बैंक समस्या का सही समाधान नहीं करता है, तो आप आरबीआई के कम्प्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम यानी सीएमएस पोर्टल पर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया एकदम फ्री है। आप आरबीआई के हेल्पलाइन नंबर 14448 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।

खाते पर लगातार रखें पैनी नजर

सिर्फ शिकायत कर देना ही काफी नहीं होता है। आपको अपने बैंक खाते पर लगातार नजर रखनी होगी। देखें कि कहीं कोई अन्य गलत कटौती तो नहीं हो रही है। अगर बैंक ने प्रोविजनल क्रेडिट यानी अस्थायी रकम जारी की है, तो मामला पूरी तरह बंद होने तक सारे सबूत संभालकर रखें। फ्यूचर की सुरक्षा के लिए खाते में ट्रांजैक्शन अलर्ट चालू रखें। समय-समय पर अपना बैंक स्टेटमेंट चेक करने की आदत डालें। बैंक की हर गलत कटौती को चुनौती जरूर दें ताकि आपकी मेहनत की कमाई पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख