return to news
  1. ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई बाजार की टेंशन, सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 23996 पर बंद

मार्केट न्यूज़

ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई बाजार की टेंशन, सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 23996 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 22, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Infosys, SBIN, UltraTech Cement और Axis Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Power Grid, HUL, NTPC और Titan जैसे कुछ शेयरों में खरीदारी देखी गई।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है।

अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच क्रूड ऑयल के बढ़ते भाव का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। आज 22 जुलाई को निवेशकों ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन जमकर बिकवाली की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 715.06 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 76,755.05 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 191.45 अंक लुढ़ककर 23996.25 के स्तर पर आ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनरिक दवाओं पर टैरिफ का ऐलान भी किया, जिससे मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Infosys में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली IndiGo, Infosys, SBIN, UltraTech Cement और Axis Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Power Grid, HUL, NTPC और Titan जैसे कुछ शेयरों में खरीदारी देखी गई।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.45 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

रियल्टी, बैंकिंग समेत कई सेक्टर्स टूटे

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मीडिया और रियल्टी में रही और ये दोनों इंडेक्स 2.50 फीसदी से ज्यादा टूट गए। इसके अलावा निफ्टी IT, फार्मा, हेल्थकेयर, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी 1 से 2 फीसदी तक की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो और FMCG जैसे कुछ इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

बाजार में क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की भारी बिकवाली के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनरिक दवाओं पर टैरिफ का ऐलान किया है। ट्रंप ने बताया, "1 अगस्त 2026 से अमेरिका में लाई जाने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर दो साल तक जीरो परसेंट टैरिफ लागू रहेगा, जिसके बाद एक साल के लिए टैरिफ 100 परसेंट और उसके बाद 200 परसेंट कर दिया जाएगा।"

दूसरी तरफ लगातार 11वीं रात अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। इसके चलते आज आज 22 जुलाई को ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.36 फीसदी बढ़कर 92.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं रुपया आज 96.34 प्रति अमेरिकी डॉलर पर दिखा, जबकि मंगलवार को यह 96.24/$ पर बंद हुआ था। यानी इसमें 10 पैसे की गिरावट आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख