return to news
  1. शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट के बाद मजबूत वापसी, सेंसेक्स 286 अंक बढ़ा, निफ्टी 24334 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट के बाद मजबूत वापसी, सेंसेक्स 286 अंक बढ़ा, निफ्टी 24334 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 25, 2026, 15:41 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी IndiGo, Adani Ports, Trent, BEL और L&T जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tata Steel, HCL Tech, HDFC Bank, Power Grid और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 अगस्त को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही, हालांकि बाद में इसने मजबूत वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex ने 286.98 अंकों की बढ़त दर्ज की और यह 77656.09 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 115.50 अंकों की तेजी के साथ 24334.55 के लेवल पर क्लोज हुआ है। दरअसल आज शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Adani Ports में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी IndiGo, Adani Ports, Trent, BEL और L&T जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HCL Tech, HDFC Bank, Power Grid, Eternal और Bajaj Finserv जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे। आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.54 फीसदी उछल गया। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ऑटो, मीडिया समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑटो, IT, FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे ज्यादा 1 फीसदी तक उछल गया। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में हल्की गिरावट देखी गई।

आज शेयर बाजार ने क्यों की वापसी?

भारतीय शेयर बाजार ने आज शुरुआती गिरावट से उबरते हुए शानदार वापसी की। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि निवेशकों ने गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग की। इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 1181.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे लगातार दो सेशन से जारी बिकवाली का सिलसिला थम गया।

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE कम्पोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स और जापान का निक्केई 225 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में भीकी बढ़त दिखी, जिससे अमेरिकी इक्विटी बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत मिले। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख