return to news
  1. शेयर बाजार की मजबूत वापसी, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा, निफ्टी 24231 पर बंद, IT-रियल्टी स्टॉक्स चढ़े

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार की मजबूत वापसी, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा, निफ्टी 24231 पर बंद, IT-रियल्टी स्टॉक्स चढ़े

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, ITC और Power Grid के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tata Steel, BEL और Sun Pharma जैसे कुछ शेयर मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती नजर आई।

कई दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज 20 अगस्त को मजबूती दिखाई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 628.04 अंकों की तेजी रही और यह 77537.72 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty 50 में भी आज 153.55 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,231.85 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिकी ट्रेजरी ने घोषणा की है कि वह लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की बायबैक साइज को दोगुना करेगी। इसके साथ ही पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी से भी आज बाजार को सहारा मिला।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Bajaj Finance समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, ITC और Power Grid के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tata Steel, BEL और Sun Pharma जैसे कुछ शेयर मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.43 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.70 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

रियल्टी और मीडिया समेत कई सेक्टर्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज NSE पर ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में रही और यह करीब 2 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी रियल्टी में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और सीमेंट समेत कई इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल और केमिकल्स इंडेक्स में हल्की गिरावट नजर आई।

शेयर बाजार में आज क्यों आई रैली?

शेयर बाजार में आज कई दिनों की गिरावट के बाद शानदार तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिकी ट्रेजरी ने घोषणा की है कि वह लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की बायबैक साइज को दोगुना करेगी। इस फैसले से बॉन्ड यील्ड नीचे आने की उम्मीद है। बॉन्ड यील्ड कम होने से निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश करना ज्यादा आकर्षक लगता है।

FIIs ने 19 अगस्त को 407.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा 18 अगस्त को भी विदेशी निवेशकों ने 1651.53 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 पर पहुंच गया। इन सभी वजहों से आज बाजार में खरीदारी बढ़ी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख