मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 11:16 IST
सारांश
आज बाजार को ग्लोबल मार्केट में तेजी से बड़ा सपोर्ट मिला है। बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी नजर आई। Dow Jones Industrial, S&P 500 और Nasdaq Composite तीनों बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसके अलावा आज एशियाई बाजारों में भी मजबूती है।

Stock Market: बाजार में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लिया गया एक बड़ा फैसला है।
कई दिनों तक लगातार दबाव में रहने के बाद आज 20 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 593 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77502.23 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 147 अंक उछलकर 24,225.45 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। बता दें कि इसके पहले पिछले 9 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में करीब 2.60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं, इस दौरान निफ्टी 50 भी करीब 2.26 फीसदी तक लुढ़का है। आज बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिला है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज तेजी क्यों आई है।
आज बाजार को ग्लोबल मार्केट में तेजी से बड़ा सपोर्ट मिला है। बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी नजर आई। Dow Jones Industrial, S&P 500 और Nasdaq Composite तीनों बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसके अलावा आज एशियाई बाजारों में भी मजबूती है।
हालिया बिकवाली के बाद टेक्नोलॉजी शेयरों में जबरदस्त वापसी से दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) इंडेक्स 6 फीसदी तक उछल गया है। इसके अलावा हांगकांग का Hang Seng 1.2 फीसदी और Shanghai Composite 0.7 फीसदी तक ऊपर चढ़ गए। वहीं, Nikkei 225 में 1.28 फीसदी, Taiwan Weighted में 0.23 फीसदी और SET Composite में 0.51 फीसदी की तेजी नजर आई।
बाजार में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लिया गया एक बड़ा फैसला है। दरअसल, अमेरिकी ट्रेजरी ने घोषणा की है कि वह लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की बायबैक साइज को दोगुना करेगी। इस फैसले से बॉन्ड की कीमतें बढ़ने और उनकी यील्ड नीचे आने की उम्मीद है। बॉन्ड यील्ड कम होने से निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश करना ज्यादा आकर्षक लगता है। यही वजह है कि आज बाजार में खरीदारी बढ़ी है।
पिछले कुछ कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी से भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। FIIs ने 19 अगस्त को 407.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा 18 अगस्त को भी विदेशी निवेशकों ने 1651.53 करोड़ रुपये का निवेश किया था। विदेशी निवेशकों की खरीदारी से ना सिर्फ बाजार को सपोर्ट मिलता है, बल्कि रुपये को भी मजबूती मिलती है।
आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी मजबूती आई है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 पर पहुंच गया। यह बढ़त तब हुई जब अमेरिकी ट्रेजरी ने लंबी अवधि वाले ट्रेजरी बॉन्ड के लिए अपने बायबैक ऑपरेशन को दोगुना करने की घोषणा की। अमेरिकी ट्रेजरी की इस घोषणा के बाद डॉलर इंडेक्स मई के आखिर के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। रुपये में मजबूती से भी निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा है।
आज NSE पर ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में है और ये सभी 1 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सिर्फ निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में ही मामूली गिरावट नजर आई। इस तरह चौतरफा खरीदारी से बाजार चढ़ गया।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख