return to news
  1. Manappuram, Muthoot और IIFL Finance शेयरों में तेजी, US ट्रेजरी के इस फैसले ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Manappuram, Muthoot और IIFL Finance शेयरों में तेजी, US ट्रेजरी के इस फैसले ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 14:28 IST

सारांश

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4525.79 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। यह 2 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। बुधवार को ही सोने की कीमत में 4% से ज्यादा की तेजी आई थी। सोने में इस तेजी के पीछे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और डॉलर की कमजोरी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

शेयर सूची

Manappuram finance

सोने की कीमत बढ़ने का सीधा फायदा गोल्ड लोन कंपनियों को मिल सकता है।

गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों में आज 20 अगस्त को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में Manappuram Finance का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 351.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया। Muthoot Finance का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 2997.30 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा IIFL Finance का शेयर भी करीब 3 फीसदी बढ़कर ₹649.60 पर पहुंच गया। दरअसल, सोने की कीमत में तेज उछाल का असर इन शेयरों पर दिख रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने की कीमत क्यों बढ़ी?

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4525.79 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। यह 2 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। बुधवार को ही सोने की कीमत में 4% से ज्यादा की तेजी आई थी। सोने में इस तेजी के पीछे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और डॉलर की कमजोरी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

अमेरिकी ट्रेजरी ने घोषणा की है कि वह लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की बायबैक साइज को दोगुना करेगी। यह कदम ऐसे समय आया है, जब बॉन्ड बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी।

Gold Loan कंपनियों को कैसे फायदा?

सोने की कीमत बढ़ने का सीधा फायदा गोल्ड लोन कंपनियों को मिल सकता है। Manappuram Finance और Muthoot Finance जैसी कंपनियां सोने को गिरवी रखकर ग्राहकों को कर्ज देती हैं। जब गिरवी रखे गए सोने की कीमत बढ़ती है, तो उसी सोने के बदले ग्राहक को ज्यादा कर्ज दिया जा सकता है।

इससे कंपनियों के लिए लोन बांटने की क्षमता बढ़ सकती है। साथ ही, गिरवी रखे सोने की कीमत ज्यादा होने से कर्ज के मुकाबले सुरक्षा भी मजबूत होती है। इससे कंपनियों के क्रेडिट रिस्क को कम करने में मदद मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख