return to news
  1. मनिका प्लास्टेक की लिस्टिंग पर निवेशकों को ना प्रॉफिट, ना नुकसान, कितना बड़ा है कंपनी का बिजनेस?

मार्केट न्यूज़

मनिका प्लास्टेक की लिस्टिंग पर निवेशकों को ना प्रॉफिट, ना नुकसान, कितना बड़ा है कंपनी का बिजनेस?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 21, 2026, 09:58 IST

सारांश

1996 में बनी मनिका प्लास्टेक लिमिटेड, रिजिड पॉलीमर पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनमें बैटरी केसिंग, बाल्टियां और पतली दीवार वाले कंटेनर शामिल हैं। कंपनी बैटरी केसिंग, बाल्टियां और पतली दीवार वाले कंटेनर बनाती है, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग तरह के इंडस्ट्रियल और उपभोक्ता कामों में किया जाता है।

आईपीओ लिस्टिंग

मनिका प्लास्टेक लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)

मनिका प्लास्टेक लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग हो गई है। इसके शेयर एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट हुए हैं और लिस्टिंग पर निवेशकों को ना तो फायदा हुआ है और ना ही नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी के शेयर 43 रुपये पर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए हैं। मनिका प्लास्टेक आईपीओ 125.50 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 92.50 करोड़ रुपये के 2.15 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 33 करोड़ रुपये के 76.74 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। मनिका प्लास्टेक आईपीओ के लिए बोली 11 सितंबर, 2026 को शुरू होकर और 16 सितंबर, 2026 को खत्म हो गई थी। मनिका प्लास्टेक आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 17 सितंबर, 2026 को तय किया गया था। मनिका प्लास्टेक आईपीओ का फाइनल इश्यू प्राइस 43 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 348 शेयर रखा गया। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 14,964 रुपये (348 शेयर) रखी गई। मनिका प्लास्टेक कंपनी क्या करती है, इसका बिजनेस कितना बड़ा है और साथ ही आईपीओ से जुड़ी हर डीटेल चलिए समझते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या करती है कंपनी?

मनिका प्लास्टेक लिमिटेड प्लास्टिक मोल्डेड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है। आसान भाषा में समझें तो कंपनी अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए ऐसे प्लास्टिक कंपोनेंट और कंटेनर बनाती है, जिनका इस्तेमाल बैटरी, ऑटोमोबाइल, पेंट, केमिकल, फूड और डेयरी जैसे सेक्टरों में होता है। कंपनी का मुख्य कारोबार रिजिड पॉलीमर पैकेजिंग और प्रिसीजन-मोल्डेड प्लास्टिक प्रोडक्ट्स का है।

कंपनी की खास बात यह है कि यह केवल एक तरह का प्लास्टिक प्रोडक्ट नहीं बनाती। इसके पोर्टफोलियो में बैटरी केसिंग्स, पेल्स, थिनवॉल कंटेनर्स और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स की पेंटिंग सर्विसेज शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, जून 2025 तक उसने अपने अलग-अलग प्रोडक्ट सेगमेंट में करीब 2,947 प्रोडक्ट्स बनाए थे और इसके लिए 805 मोल्ड्स डिजाइन किए थे।

कंपनी का बिजनेस कितना बड़ा है?

साइज की बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2026 में मनिका प्लास्टेक का रेवेन्यू करीब 436 करोड़ रुपये रहा, जो फाइनेंशियल ईयर 2025 के करीब 407 करोड़ रुपये से अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का PAT करीब 22.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025 में यह करीब 19.3 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू में पिछले कुछ सालों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। FY2024 में रेवेन्यू करीब 361 करोड़ रुपये, FY2025 में करीब 407 करोड़ रुपये और FY2026 में करीब 436 करोड़ रुपये रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख