return to news
  1. 40 साल पुरानी लॉजिस्टिक्स कंपनी का IPO जल्द, एयर-ओशन फ्रेट से वेयरहाउसिंग तक फैला है कारोबार

मार्केट न्यूज़

40 साल पुरानी लॉजिस्टिक्स कंपनी का IPO जल्द, एयर-ओशन फ्रेट से वेयरहाउसिंग तक फैला है कारोबार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 15:10 IST

सारांश

Skyways Air Services के IPO में 398.80 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 184 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। इस आईपीओ के लिए 100 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है। एक रिटेल निवेशक को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसमें कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना होगा।

Skyways Air Services IPO

Skyways Air Services के IPO में 398.80 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

लॉजिस्टिक्स कंपनी Skyways Air Services का IPO 24 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए ₹582.80 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 27 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 131-138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। बता दें कि यह एक बड़ी कोरियर और सामान पहुंचाने वाली कंपनी है। इसका मुख्य काम कंपनियों और व्यापारियों के भारी-भरकम सामान को हवाई जहाज, पानी जहाज या ट्रकों के जरिए एक शहर से दूसरे शहर या एक देश से दूसरे देश सुरक्षित पहुंचाना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Skyways Air Services के IPO का स्ट्रक्चर

Skyways Air Services के IPO में 398.80 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 184 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। OFS के तहत शेयर बेचने वालों में प्रमोटर तरुण शर्मा और यशपाल शर्मा और अन्य शेयरधारक जैसे रोहित सहगल और हिमांशु छाबड़ा शामिल हैं।

इस आईपीओ के लिए 100 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है। एक रिटेल निवेशक को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसमें कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 28 अगस्त को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 1 सितंबर तय की गई है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

Skyways Air Services के IPO के तहत नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी ने इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व किया है।

Skyways Air Services का बिजनेस

Skyways Air Services (SASL) की शुरुआत दिसंबर 1984 में हुई थी। कंपनी को लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग के क्षेत्र में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। यह भारत के एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काम करने वाली स्थापित कंपनियों में से एक है।

कंपनी अपने ग्राहकों को कई तरह की लॉजिस्टिक्स सेवाएं देती है। इनमें एयर और ओशन फ्रेट फॉरवर्डिंग, ट्रकिंग, वेयरहाउसिंग, कस्टम्स ब्रोकिंग और टेक्नोलॉजी आधारित एक्सप्रेस कार्गो और पार्सल डिलीवरी जैसी सेवाएं शामिल हैं। समय के साथ कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार किया है। शुरुआत में यह Custom House Agent के तौर पर काम करती थी, लेकिन अब यह एक मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स कंपनी बन चुकी है।

कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एंड-टू-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। यानी सामान की बुकिंग और परिवहन से लेकर उसे सही जगह तक पहुंचाने और कस्टम से जुड़ी प्रक्रियाओं तक कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराती है।

Skyways Air Services का फाइनेंशियल

Skyways Air Services के फाइनेंशियल की बात करें तो कंपनी की टोटल इनकम FY25 में 2,270.99 करोड़ रुपये थी, जो FY24 में बढ़कर 2,839.67 करोड़ रुपये हो गई। इस अवधि के दौरान कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी 48.14 करोड़ रुपये से बढ़कर 63.52 करोड़ रुपये हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख