return to news
  1. Tempsens Instruments का IPO पहले दिन 1 घंटे में ही पूरी तरह भरा, रिटेल निवेशक जमकर बहा रहे हैं पैसा

मार्केट न्यूज़

Tempsens Instruments का IPO पहले दिन 1 घंटे में ही पूरी तरह भरा, रिटेल निवेशक जमकर बहा रहे हैं पैसा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 12:58 IST

सारांश

Tempsens Instruments IPO: इस आईपीओ के लिए ₹285-300 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। यह पब्लिक इश्यू 24 अगस्त को बंद होगा। आईपीओ में 95 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स द्वारा 555 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है।

Tempsens Instruments ipo

Tempsens Instruments एक थर्मल इंजीनियरिंग और खास तरह के केबल बनाने वाली कंपनी है।

टेम्परेचर सेंसर बनाने वाली कंपनी Tempsens Instruments India के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 20 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह पब्लिक इश्यू एक घंटे के अंदर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय तक यह आईपीओ 3 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इसे कुल 4,55,94,100 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1,51,81,667 शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tempsens Instruments IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.02 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 5.59 गुना
  • रिटेल निवेशक- 3.65 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड - 5.26 गुना
  • टोटल- 3.04 गुना
  • (20 Aug 2026 | 12:48:00 PM)

Tempsens Instruments IPO के बारे में

इस आईपीओ के लिए ₹285-300 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। यह पब्लिक इश्यू 24 अगस्त को बंद होगा। आईपीओ में 95 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स द्वारा 555 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है।

अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैप ₹2515 करोड़ होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को किया जाएगा। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 28 अगस्त तय की गई है।

इस आईपीओ में निवेशक कम से कम 50 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगाया जा सकता है। इसके अनुसार, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम निवेश ₹15,000 होगा, जबकि अधिकतम निवेश ₹1.95 लाख होगा।

Tempsens Instruments का बिजनेस

Tempsens Instruments एक थर्मल इंजीनियरिंग और खास तरह के केबल बनाने वाली कंपनी है। तापमान सेंसर सेगमेंट में इसकी मार्केट हिस्सेदारी 10.5% और नॉन-कॉन्टैक्ट तापमान सेंसर मार्केट में 21.3% है। कंपनी अपनी सब्सिडियरी और जॉइंट वेंचर के साथ मिलकर दुनिया भर में 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाती है, जिनमें से 10 उदयपुर में और 5 विदेश में हैं।

यह कंपनी तीन तरह का प्रोडक्ट बनाती है, जिसमें तापमान सेंसिंग सॉल्यूशन, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशन और खास तरह के केबल शामिल हैं। कंपनी ने मार्च 2026 को खत्म हुए साल में ₹67.3 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹60.6 करोड़ से 11.2% ज्यादा है। इसी दौरान रेवेन्यू 17.5% बढ़कर ₹378.5 करोड़ से ₹444.9 करोड़ हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख