return to news
  1. हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम और SS रिटेल के शेयरों का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज, ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम और SS रिटेल के शेयरों का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज, ऐसे चेक करें स्टेटस

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड September 21, 2026, 08:58 IST

सारांश

आज एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन मेनबोर्ड आईपीओ के अलॉटमेंट फाइनलाइज होने हैं। तीनों का सब्सक्रिप्शन काफी बढ़िया रहा था। अगर आपने भी हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम या एसएस रिटेल में अपना दांव लगाया है, तो अलॉटमेंट स्टेटस यहां चेक कर सकते हैं।

आईपीओ अलॉटमेंट

आज तीन आईपीओ के अलॉटमेंट होंगे फाइनलाइज, ऐसे चेक करें स्टेटस (Photo: Shutterstock)

हीरो मोटर्स, जिंदल सुप्रीम और एसएस रिटेल ये तीनों आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16 सितंबर को खुले थे और इनका सब्सक्रिप्शन विंडो 18 सितंबर को बंद हो गया था। आज यानी कि 21 सितंबर को इन तीनों मेनबोर्ड आईपीओ के अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएंगे। अगर आपने भी इनमें से किसी या सभी आईपीओ में अपना दांव लगाया है, तो आज देर शाम तक पता चल जाएगा कि क्या आपको इनके शेयर अलॉट हुए हैं या फिर आपके हाथ निराशा लगी है। आप अलॉटमेंट स्टेटस बीएसई, एनएसई और केफिनटेक पर आसान से स्टेप्स में चेक कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कैसा रहा था तीनों का सब्सक्रिप्शन?

हीरो मोटर्स आईपीओ 7.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 18 सितंबर, 2026 को शाम 4:05:51 बजे (तीसरे दिन) तक, पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 8.62 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 1.59 गुना और NII कैटेगरी में 10.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं जिंदल सुप्रीम आईपीओ 177.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 18 सितंबर, 2026 को शाम 4:05:58 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 141.75 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 126.41 गुना और NII कैटेगरी में 326.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। एसएस रिटेल आईपीओ की बात करें तो यह 107.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 18 सितंबर, 2026 को शाम 4:04:22 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 35.81 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 214.22 गुना और NII कैटेगरी में 150.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

आईपीओ डीटेल्स

हीरो मोटर्स आईपीओ 1,000 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 600 करोड़ रुपये के 7.14 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 400 करोड़ रुपये के 4.76 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। जिंदल सुप्रीम आईपीओ 124.88 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 99.89 करोड़ रुपये के 1.07 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 24.99 करोड़ रुपये के 26.87 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। एसएस रिटेल आईपीओ 500 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 360 करोड़ रुपये के 85.08 लाख नए शेयरों का इश्यू और 140 करोड़ रुपये के 33.02 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख