return to news
  1. HDFC Bank में LIC की हिस्सेदारी बढ़ाने का रास्ता साफ, RBI से मिली मंजूरी, दोनों ही शेयरों में उछाल

मार्केट न्यूज़

HDFC Bank में LIC की हिस्सेदारी बढ़ाने का रास्ता साफ, RBI से मिली मंजूरी, दोनों ही शेयरों में उछाल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 12:09 IST

सारांश

RBI की मंजूरी के बाद अब HDFC Bank में LIC अपनी हिस्सेदारी 9.99 फीसदी तक बढ़ा सकती है। इस समय देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर में LIC की हिस्सेदारी 4.11 फीसदी है। इसका मतलब है कि LIC HDFC Bank में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी को 5.88 फीसदी तक बढ़ा सकती है।

शेयर सूची

HDFC Bank

HDFC Bank का मार्केट कैप बढ़कर 11.19 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

HDFC Bank के शेयरों में आज 20 अगस्त को 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 726.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। LIC की बात करें यह भी आज 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 421.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को HDFC Bank में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस खबर के बीच HDFC Bank के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ HDFC Bank का मार्केट कैप बढ़कर 11.19 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है RBI की मंजूरी का मतलब?

RBI की मंजूरी के बाद अब HDFC Bank में LIC अपनी हिस्सेदारी 9.99 फीसदी तक बढ़ा सकती है। इस समय देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर में LIC की हिस्सेदारी 4.11 फीसदी है। इसका मतलब है कि LIC HDFC Bank में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी को 5.88 फीसदी तक बढ़ा सकती है। HDFC Bank की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार LIC को बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में कुल 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी गई है।

HDFC बैंक ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "SEBI के लिस्टिंग नियमों के तहत हम आपको बताना चाहते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 अगस्त 2026 के अपने पत्र के जरिए लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को HDFC Bank Ltd में पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स की कुल 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। 14 अगस्त 2026 की लेटेस्ट जानकारी के अनुसार LIC के पास बैंक की कुल शेयर कैपिटल का 4.11% हिस्सा है।"

HDFC Bank के तिमाही नतीजे

HDFC Bank ने हाल ही में अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 19060 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की इसी तिमाही में बताए गए 18155 करोड़ रुपये से 5% ज्यादा है। Q1 FY27 में HDFC बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 33,534 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 31,438 करोड़ रुपये थी, यानी इसमें 7% की बढ़ोतरी हुई है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

HDFC Bank के शेयरों में हाल ही में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 7 फीसदी गिरा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें करीब 21 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। पिछले 1 साल के आंकड़ों के मुताबिक इसमें 27 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख