return to news
  1. शेयर बाजार ने आज भी किया निराश, सेंसेक्स 325 अंक टूटा, निफ्टी 24078 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार ने आज भी किया निराश, सेंसेक्स 325 अंक टूटा, निफ्टी 24078 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 19, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Power Grid, ITC, Bajaj Finance, L&T और HUL जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HCL Tech, Eternal, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma और Titan जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिख रहा है।

Stock Market: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज 19 अगस्त को निवेशकों को एक बार फिर निराश किया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 325.78 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 76909.68 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा Nifty 50 भी 76.60 अंक टूटकर 24078.30 के लेवल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Power Grid, ITC समेत कई शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Power Grid, ITC, Bajaj Finance, L&T और HUL जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HCL Tech, Eternal, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma और Titan जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिख रहा है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Auto-FMCG समेत ज्यादातर सेक्टर्स पर दबाव

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी कमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स भी कमजोरी नजर आई। दूसरी तरफ निफ्टी IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार पिछले कई कारोबारी दिनों से दबाव में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अमेरिका एक ही बार में बड़ा हमला करने के बजाय समय के साथ आर्थिक, कूटनीतिक और अन्य दबाव बढ़ाकर ईरान को कमजोर करने की योजना बना रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच तनाव लंबे समय तक जारी रह सकता है। दूसरी तरफ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान पर अनिश्चित काल के लिए व्यापारिक प्रतिबंध लगा दिया है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.56 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 91.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसके साथ ही अमेरिका के 10-साल के बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.73 फीसदी हो गई है। इन सभी वजहों से आज बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

**(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।) **

अगला लेख