मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 19, 2026, 13:47 IST
सारांश
Symbiotec Pharmalab IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 28 अगस्त को किया जाएगा। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 1 सितंबर तय की गई है। JM फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

Symbiotec Pharmalab के IPO के तहत 150 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। (Image: Symbiotec)
फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी Symbiotec Pharmalab अपना IPO लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए ₹938 से ₹988 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 1757 करोड़ रुपये जुटना चाहती है। यह आईपीओ 24 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के यह इश्यू 21 अगस्त को खुलेगा। यह मध्य प्रदेश की कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यहां इस आईपीओ की पूरी जानकारी दी गई है।
Symbiotec Pharmalab के IPO के तहत 150 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1,607 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर सतवानी होल्डिंग्स LLP 144 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। इसके साथ ही निवेशक रोजवुड इन्वेस्टमेंट्स 988 करोड़ रुपये और मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी-समर्थित इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-III 475 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
रोजवुड इन्वेस्टमेंट्स और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-III कंपनी में सबसे बड़े शेयरधारक हैं, जिनकी हिस्सेदारी 34.78 फीसदी और 24.16 फीसदी है। 18 अगस्त को दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 36.4 फीसदी थी।
इस आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयरों का है। एक रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम ₹14,820 का निवेश करना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 3 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए हैं। उन्हें फाइनल ऑफर प्राइस पर प्रति शेयर 90 रुपये की छूट पर शेयर मिलेंगे।
सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 28 अगस्त को किया जाएगा। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 1 सितंबर तय की गई है। JM फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।
नेट पब्लिक इश्यू साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि 35 फीसदी शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए और बाकी 10 फीसदी शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए अलॉट किए गए हैं।
IPO से मिलने वाली नई पूंजी में से करीब 112.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज चुकाने में किया जाएगा। मार्च 2026 तक कंपनी पर कुल 349.7 करोड़ रुपये का कर्ज था। बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) से मिलने वाली रकम सीधे कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी।
Symbiotec Pharmalab एक रिसर्च और डेवलपमेंट पर आधारित फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। यह दुनियाभर की स्पेशलिटी फार्मास्युटिकल और न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO) के तौर पर काम करती है। कंपनी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी और कॉम्प्लेक्स इंजेक्टेबल्स जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में उत्पाद और सेवाएं देती है।
कंपनी खुद भी तीन अलग-अलग सेगमेंट में उत्पाद बनाती है। इसका दावा है कि वॉल्यूम के हिसाब से कॉर्टिकोस्टेरॉइड और स्टेरॉयडल-हॉर्मोन API के बाजार में इसकी मजबूत वैश्विक स्थिति है। कॉर्टिकोस्टेरॉइड API में कंपनी की ग्लोबल वॉल्यूम मार्केट हिस्सेदारी 38.2%, जबकि स्टेरॉयडल-हॉर्मोन API में 23.8% है।
कंपनी के पास फिलहाल दो चालू API मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनकी अधिकतम केमिकल सिंथेसिस क्षमता 584.67 मीट्रिक टन (MT) और फर्मेंटेशन क्षमता 300 किलोलीटर (KL) है। इसके अलावा, कंपनी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन और महू में दो नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किए हैं। उज्जैन में बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 14 KL की अतिरिक्त फर्मेंटेशन क्षमता विकसित करने की भी योजना है।
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो मार्च 2026 में खत्म हुए वित्त वर्ष में Symbiotec Pharmalab का मुनाफा 109.9 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 96.8 करोड़ रुपये से 13.6% ज्यादा है। इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू 15.6% बढ़कर 869.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 751.6 करोड़ रुपये था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख