मार्केट न्यूज़
.png)
9 min read | अपडेटेड October 23, 2026, 18:59 IST
सारांश
आज Jindal Steel, Dr Reddy's Laboratories, SBI Funds Management, Oracle Financial Services Software और Coforge भी अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। सीमेंट निर्माता Shree Cements और IndusInd Bank के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

सीमेंट निर्माता Shree Cements और IndusInd Bank के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के नतीजों में जोरदार मजबूती देखने को मिली है। पिछले साल की समान तिमाही के 75 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर 170 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 34.7% की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है और यह 608 करोड़ रुपये से बढ़कर 819 करोड़ रुपये हो गई है। एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बात करें तो पिछली तिमाही के मुकाबले बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.39% से सुधरकर 2.34% रह गया है, हालांकि नेट एनपीए 0.91% से थोड़ा बढ़कर 1.17% दर्ज किया गया है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के नतीजों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का रेवेन्यू 3.4% बढ़कर 1,153.7 करोड़ रुपये से 1,193 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 20.3% गिरकर 880.3 करोड़ रुपये से घटकर 701.2 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 1.2% की हल्की गिरावट के साथ 923.8 करोड़ रुपये से घटकर 913 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जिससे इसका एबिटा मार्जिन भी पिछली तिमाही के 80.1% से घटकर 77% पर आ गया है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का नेट प्रॉफिट घटकर 925 करोड़ रुपये रह गया है, हालांकि यह बाजार के 727 करोड़ रुपये के अनुमान से बेहतर है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 8,698 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो 8,615 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा रहा। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी एबिटा 1,731 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि इसके 1,287 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। इसके अलावा कंपनी का एबिटा मार्जिन भी 14.9% के अनुमान के मुकाबले सुधरकर 19.9% रहा है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। पिछले साल की समान तिमाही के 2,555 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का नेट प्रॉफिट 25.4% की बढ़त के साथ 3,202 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर भी बड़ा सुधार देखने को मिला है, जहां पिछली तिमाही के मुकाबले ग्रॉस एनपीए 1.81% से घटकर 1.6% रह गया है और नेट एनपीए भी 0.51% से सुधरकर 0.42% पर आ गया है। इसके अलावा बैंक का प्रोविजनिंग खर्च पिछले साल के 441 करोड़ रुपये से बढ़कर 797 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछली तिमाही के 964 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टॉरेंट फार्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 51% का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर 4,979 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट 534 करोड़ रुपये रहा है।
वित्तीय आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 6.2% बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7,364 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही की तुलना में भी कंपनी के टैक्स बाद मुनाफे में 0.7% का सुधार दर्ज हुआ है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के नतीजे जारी हो गए हैं। इस तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,242 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं बैंक की शुद्ध ब्याज आय यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 3.6% की बढ़त के साथ 4,569 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 40.4% की जोरदार बढ़त के साथ 2,875 करोड़ रुपये रहा है। एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर भी बैंक को राहत मिली है, जहां पिछली तिमाही के मुकाबले ग्रॉस एनपीए 3.25% से घटकर 2.73% पर आ गया है और नेट एनपीए भी 0.95% से सुधरकर 0.83% रह गया है।
Tata Motors CV ने Q2FY27 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू 41.9% YoY की बढ़त के साथ ₹23,930 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹16,861 करोड़ था। कंपनी पिछले साल ₹1021 करोड़ के नेट लॉस के मुकाबले इस बार ₹2,138 करोड़ के नेट प्रॉफिट में रही। EBITDA भी 31.1% बढ़कर ₹2,723 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹2,077 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 11.38% रह गया, जो पिछले साल 12.3% था। बता दें कि कंपनी ने ₹2366 करोड़ का वन-टाइम लॉस भी दर्ज किया गया था।
Jindal Steel ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर 774 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 638 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 43% बढ़कर 16,679 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 11,686 करोड़ रुपये था।
JSW Steel के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹5,359 करोड़ हो गया, जो पहले ₹1,646 करोड़ था। इसका रेवेन्यू भी 20.7 फीसदी बढ़कर ₹54,486 करोड़ हो गया, जो पहले ₹45,152 करोड़ था।
Adani Power का PAT सितंबर तिमाही में सालाना बढ़कर 6,919 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 2,953 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 0.1% घटकर 13439 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले साल 13,457 करोड़ रुपये था।
CG Power के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 43.7% बढ़कर 412 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल 287 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 30.1% बढ़कर 3,802 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 2,923 करोड़ रुपये था।
Mahindra Logistics के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 26.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 10.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसका रेवेन्यू 24.3% बढ़कर 2,095.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,685 करोड़ रुपये था।
Newgen Software का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 38.3% बढ़कर 86.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 62.8 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 18.4% बढ़कर 422 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 357 करोड़ रुपये था।
CSB Bank का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 14% बढ़कर 183 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 160 करोड़ रुपये था। इसका NII 20% बढ़कर 510 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 424 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.3% घटकर 276 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 279 करोड़ रुपये था।
अतुल लिमिटेड ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 13.1% घटकर 156 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 179 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 21% बढ़कर 1,877 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 1,552 करोड़ रुपये था। अतुल लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 90 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है, जिसमें प्रति शेयर कीमत 7,500 रुपये तय की गई है।
कंपनी को उम्मीद है कि नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च होने की वजह से अगले 6 महीनों में उनकी बुकिंग 22,500 से 25,000 करोड़ रुपये के बीच रहेगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज का मानना है कि इस साल उनकी कुल बुकिंग में पिछले साल से 15-20% की बढ़त होगी। इसके अलावा, उन्हें उम्मीद है कि कलेक्शन का सालाना लक्ष्य (24,000 करोड़ रुपये) भी आसानी से पार हो जाएगा।
Godrej Properties ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 62% घटकर 154 करोड़ रुपये रहा, जो पहले 405 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू 1,935 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 740 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA लॉस 469 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 513 करोड़ रुपये था। अन्य आय 47.4% घटकर 636.6 करोड़ रुपये रह गई, जो पहले 1,209.7 करोड़ रुपये थी।
श्री सीमेंट ने अपनी कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। सितंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 26% घटकर 205.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 277.1 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 18.7% बढ़कर 5,107.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 4,303.2 करोड़ रुपये था।
Steel Strips ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 117 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 35.5 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 60.8% बढ़कर 1930 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 1,200.6 करोड़ रुपये था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख