return to news
  1. Paytm के शेयरों में आज क्यों आई इतनी तेजी? ₹2,949 करोड़ की ब्लॉक डील के बारे में जानें सब

मार्केट न्यूज़

Paytm के शेयरों में आज क्यों आई इतनी तेजी? ₹2,949 करोड़ की ब्लॉक डील के बारे में जानें सब

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 19, 2026, 12:37 IST

सारांश

पेटीएम के शेयर औसतन 1,535.10 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे गए, जिससे इस डील की कुल वैल्यू 2,948.94 करोड़ रुपये रही। वहीं, NSE के आंकड़ों के मुताबिक रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी ने इसी कीमत पर उतने ही शेयर बेचे।

शेयर सूची

पेटीएम शेयर

पेटीएम के शेयरों में आज तेजी के क्या हैं कारण? (Photo: Shutterstock)

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन्स के शेयरों में आज 4% तक की तेजी देखी गई। दोपहर 12 बजे के आस-पास पेटीएम के शेयर 3.04% यानी कि 47 रुपये चढ़कर 1,593.30 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। मंगलवार को पेटीएम के शेयरों में कुछ गिरावट देखने को मिली थी, जिसके बाद शेयर 1,546.30 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। Paytm के शेयरों में 2,949 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के बाद यह तेजी देखने को मिली। मंगलवार को गोल्डमैन सैक्स, बीएनपी परिबास और सोसाइटी जेनरल जैसे कई विदेशी और घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए इस फिनटेक कंपनी में 2,949 करोड़ रुपये में 3% हिस्सेदारी खरीदी थी। हिस्सेदारी खरीदने वाले अन्य विदेशी निवेशकों में घिसालो कैपिटल मैनेजमेंट, ऑक्सबो कैपिटल मैनेजमेंट, नॉर्थ रॉक कैपिटल मैनेजमेंट, विरिडियन एसेट मैनेजमेंट, विटोरिया फंड-ओसी-पाथस्टोन फैमिली एलएलसी के स्वामित्व वाला एक हेज फंड और इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटजीज (एशिया) पीटीई लिमिटेड शामिल थे। NSE के ब्लॉक डील आंकड़ों के मुताबिक इन संस्थाओं ने कुल 1,92,10,110 इक्विटी शेयर खरीदे, जो नोएडा स्थित वन 97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड में 3% हिस्सेदारी के बराबर हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बीमा कंपनियों में आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने भी इस फिनटेक कंपनी के शेयर खरीदे। पेटीएम के शेयर औसतन 1,535.10 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे गए, जिससे इस डील की कुल वैल्यू 2,948.94 करोड़ रुपये रही। वहीं, NSE के आंकड़ों के मुताबिक रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी ने इसी कीमत पर उतने ही शेयर बेचे। सोमवार को पेटीएम ने बताया था कि उसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा के स्वामित्व वाली रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट ब्लॉक डील के जरिए वन 97 कम्युनिकेशन्स में 4.98% तक हिस्सेदारी बेचेगी। हालांकि, रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक इस बिक्री से मिलने वाली रकम चीन की कंपनी अलीबाबा ग्रुप की यूनिट एंटफिन के पास रहेगी। यह रकम रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट के साथ उसके मौजूदा ऑप्शन कन्वर्टिबल डिबेंचर (OCD) समझौते के तहत रहेगी। एंटफिन ने वन 97 कम्युनिकेशन्स में अपनी 10.3% डायरेक्ट हिस्सेदारी, जो पेटीएम ब्रांड की मालिक है, कुल 628 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट को ट्रांसफर की थी। हालांकि, हिस्सेदारी से जुड़े आर्थिक अधिकार एंटफिन के पास ही बने रहे।

एजीएम से जुड़ी डीटेल्स

मंगलवार को पेटीएम ने बताया कि कंपनी की 26वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे IST पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी। पेटीएम ने बताया कि अपने पेमेंट ऐप को आसान बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स में निवेश करने से उसे ज्यादा जेन जी कस्टमर्स अपनी ओर खींचने में मदद मिल रही है। कंपनी का UPI पेमेंट कारोबार लगातार दूसरी तिमाही में पूरे उद्योग की तुलना में दोगुनी से ज्यादा रफ्तार से बढ़ा है। कंपनी ने Q1 FY27 में कंज्यूमर यूपीआई का ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू (GTV) सालाना आधार पर 45% बढ़कर 5.9 लाख करोड़ रुपये होने की जानकारी दी थी। यह उद्योग की वृद्धि दर से करीब 2.2 गुना ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख