return to news
  1. कैबिनेट के ₹9,450 करोड़ के चार रेलवे प्रोजेक्ट्स मंजूर करने के बाद क्या है आज रेल स्टॉक्स का हाल?

मार्केट न्यूज़

कैबिनेट के ₹9,450 करोड़ के चार रेलवे प्रोजेक्ट्स मंजूर करने के बाद क्या है आज रेल स्टॉक्स का हाल?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 13:52 IST

सारांश

आरवीएनल के शेयर दोपहर 1:20 बजे के आस-पास 3% यानी कि 6-7 रुपये चढ़कर 230 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। इसके अलावा टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर करीब 2% यानी कि 15-16 रुपये चढ़कर 848 रुपये प्रति शेयर के पास ट्रेड होते दिखे।

शेयर सूची

RVNL
--
JWL
--
TITAGARH
--
रेल स्टॉक्स

सरकार के इस फैसले के बाद रेल स्टॉक्स में आज जमकर तेजी (Photo: Shutterstock)

आज शेयर मार्केट में रेल स्टॉक्स में काफी हलचल देखने को मिली है। आरवीएनल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के शेयर दोपहर 1:20 बजे के आस-पास 3% यानी कि 6-7 रुपये चढ़कर 230 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। इसके अलावा टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर करीब 2% यानी कि 15-16 रुपये चढ़कर 848 रुपये प्रति शेयर के पास ट्रेड होते दिखे। इनके अलावा टेक्समैको रेल, जूपिटर वैगन्स, आईआरएफसी और RITES के शेयरों में भी हलचल देखने को मिली है। दरअसल सरकार के एक फैसले के बाद आज इन शेयरों में तेजी देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 19 अगस्त रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले चार प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कौन से हैं चार प्रोजेक्ट्स?

1- खड़गपुर - भद्रक (रानीताल) चौथी लाइन - 173 किमी (पश्चिम बंगाल और ओडिशा)
2- भद्रक - हरिदासपुर चौथी लाइन - 75 किमी (ओडिशा)
3- गुम्मिडिपुंडी - गुडुर तीसरी और चौथी लाइन - 90 किमी (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)
4- कटक – पारादीप (बडाबन्धा) तीसरी और चौथी लाइन - 72 किमी (ओडिशा)

बढ़ी हुई लाइन क्षमता से मोबिलिटी में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेल की परिचालन दक्षता और सर्विस विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। इन मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्तावों से परिचालन के सुव्यवस्थित होने और भीड़भाड़ में कमी आने की उम्‍मीद है। ये प्रोजेट्स प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत के विजन के हिसाब से हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के व्यापक विकास के जरिए इस सेक्टर के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे उनके लिए रोजगार/स्वरोजगार के मौके बढ़ेंगे।

ये प्रोजेक्ट्स प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाई गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के जरिए मल्‍टी मॉडल कनेक्‍टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। इन प्रोजेक्ट्स से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश राज्यों के 8 जिलों को कवर करने वाले ये 4 प्रोजेक्ट्स भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क को लगभग 410 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 6,448 गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनकी आबादी लगभग 60 लाख है।

कनेक्टिविटी पर पड़ेगा कितना असर?

प्रस्तावित क्षमता वृद्धि से देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिसमें कुलडीहा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, भितरकनिका नैशनल पार्क, मां भद्रकाली मंदिर, मां धमराई मंदिर, पंचलिंगेश्वर मंदिर, तलसारी-उदयपुर और चांदीपुर समुद्र तट, पुलिकट झील, नेलपट्टू बर्ड सेंचुरी, भगवान वीरराघव पेरुमल मंदिर, गदा कुजंगा जगन्नाथ मंदिर, सरला मंदिर, धबलेश्वर मंदिर, ललितगिरि (बौद्ध स्थल) आदि शामिल हैं। प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, लोहा और इस्पात, कंटेनर, ऑटोमोबाइल, अनाज आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्यक मार्ग हैं। क्षमता वृद्धि कार्यों से हर साल 76 मिलियन टन माल ढुलाई की अतिरिक्त क्षमता प्राप्त होगी। भारतीय रेल के पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन माध्यम होने के कारण यह जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की लॉजिस्टिक्‍स लागत को कम करने में सहायक होगी। साथ ही, यह तेल आयात (लगभग 13 करोड़ लीटर) को कम करेगी और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन (लगभग 65 करोड़ किलोग्राम) को घटाएगी, जो 2.60 करोड़ वृक्षारोपण के बराबर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख