return to news
  1. Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलने वाले हैं 6 नए मेनबोर्ड आईपीओ, Swastika Infra समेत ये कंपनियां शामिल

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलने वाले हैं 6 नए मेनबोर्ड आईपीओ, Swastika Infra समेत ये कंपनियां शामिल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 19, 2026, 17:23 IST

सारांश

Varmora Granito का ₹708.02 करोड़ का IPO 22 सितंबर को खुलेगा और 24 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹140-148 और लॉट साइज 101 शेयर है। अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए कम से कम ₹14,948 लगाने होंगे।

IPO

ArMee Infotech का ₹300 करोड़ का IPO 23 सितंबर को खुलेगा।

अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है। 21 से 24 सितंबर 2026 के बीच 6 मेनबोर्ड कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं। इनमें Varmora Granito, ArMee Infotech, Swastika Infra, Elevate Campuses, Adroit Industries और A-One Steels शामिल हैं। इन IPO से कुल करीब ₹3824.61 करोड़ जुटाने की योजना है। इसमें करीब ₹3336.12 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹488.02 करोड़ OFS के जरिए आएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Varmora Granito IPO

Varmora Granito का ₹708.02 करोड़ का IPO 22 सितंबर को खुलेगा और 24 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹140-148 और लॉट साइज 101 शेयर है। अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए कम से कम ₹14,948 लगाने होंगे। कंपनी सिरेमिक और विट्रिफाइड टाइल्स बनाती है और गुजरात के मोरबी में इसकी 8 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। IPO में ₹320 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹388.02 करोड़ का OFS शामिल है।

ArMee Infotech IPO

ArMee Infotech का ₹300 करोड़ का IPO 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। इसका पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों का है। प्राइस बैंड ₹350-375 और लॉट साइज 40 शेयर है। रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट की लागत ₹15,000 होगी। अहमदाबाद स्थित कंपनी IT इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनेज्ड सर्विसेज देती है। इसका कारोबार सरकारी संस्थानों, कॉरपोरेट, बैंकिंग, BFSI और एजुकेशन सेक्टर में है। कंपनी सोलर EPC और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट भी करती है।

Swastika Infra IPO

Swastika Infra का ₹160.88 करोड़ का IPO 23 सितंबर को खुलेगा। इसमें ₹128.50 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹32.38 करोड़ का OFS है। प्राइस बैंड ₹175-185 और लॉट साइज 81 शेयर है। एक लॉट के लिए ₹14,985 की जरूरत होगी। कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े EPC प्रोजेक्ट करती है। 31 जुलाई 2026 तक इसके पास 18 चालू प्रोजेक्ट थे और ऑर्डर बुक करीब ₹2,036.65 करोड़ की थी।

Elevate Campuses IPO

Elevate Campuses ₹2,100 करोड़ का IPO 23 सितंबर को लाएगी। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। प्राइस बैंड ₹343-362 और लॉट साइज 41 शेयर है। एक लॉट के लिए ₹14,842 लगाने होंगे। कंपनी कॉलेजों के लिए स्टूडेंट अकोमोडेशन और K-12 स्कूल एसेट्स के कारोबार में है। 31 मार्च 2026 तक इसके प्री-अक्विजिशन ग्रुप के पास 15 भारतीय शहरों और UAE के एक शहर में 80,255 छात्रों की क्षमता थी।

Adroit Industries IPO

Adroit Industries का ₹150.71 करोड़ का IPO भी 23 सितंबर को खुलेगा। इसमें ₹132.62 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹18.09 करोड़ का OFS है। प्राइस बैंड ₹126-134 और लॉट साइज 111 शेयर है। एक लॉट के लिए ₹14,874 चाहिए होंगे। कंपनी प्रोपेलर शाफ्ट और टॉर्क-ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स कमर्शियल व्हीकल, SUV, डिफेंस और इंडस्ट्रियल सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं।

A-One Steels IPO

A-One Steels का ₹405 करोड़ का IPO 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹385-405 और लॉट साइज 37 शेयर है। अपर बैंड पर एक लॉट के लिए ₹14,985 चाहिए होंगे। कंपनी स्टील और उससे जुड़े औद्योगिक उत्पाद बनाती है। इसकी 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हैं। कंपनी TMT बार, HR-CR कॉइल, पाइप, गैल्वनाइज्ड ट्यूब और स्पंज आयरन जैसे उत्पाद बनाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख