return to news
  1. JBM Auto और Olectra Greentech में 7% तक की शानदार तेजी, केंद्र सरकार की इस नई स्कीम ने भरा जोश

मार्केट न्यूज़

JBM Auto और Olectra Greentech में 7% तक की शानदार तेजी, केंद्र सरकार की इस नई स्कीम ने भरा जोश

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 12:05 IST

सारांश

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में BS-IV या उससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाले ट्रकों और बसों को हटाकर BS-VI या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की योजना को मंजूरी दी है। इसका मकसद प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

शेयर सूची

Electric Bus

नई स्कीम के तहत सरकार वाहन मालिकों को कई तरह के प्रोत्साहन देगी।

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है। JBM Auto का शेयर करीब 7.50 फीसदी की तेजी के साथ 718.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इसके अलावा Olectra Greentech में भी 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त नजर आई और यह 1393.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रकों और बसों को बदलने की केंद्र सरकार की नई योजना से इन शेयरों को बूस्ट मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है केंद्र सरकार की नई स्कीम

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में BS-IV या उससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाले ट्रकों और बसों को हटाकर BS-VI या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की योजना को मंजूरी दी है। इसका मकसद प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

इस योजना के तहत सरकार वाहन मालिकों को कई तरह के प्रोत्साहन देगी। इनमें वाहन खरीदने के लिए लिए गए लोन पर 5 साल तक 5% ब्याज सब्सिडी, हर महीने ₹4,800 तक के फ्यूल वाउचर और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एकमुश्त लाभ शामिल हैं।

सरकार के अनुसार इस योजना से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्रों में करीब 2.07 लाख वाहन मालिकों को फायदा मिलेगा। इनमें लगभग 1.91 लाख ट्रक और 16,329 बसें शामिल हैं।

SIAM ने किया फैसले का स्वागत

ऑटोमोबाइल उद्योग ने इस फैसले का स्वागत किया है। ऑटो उद्योग संगठन SIAM का मानना है कि यह कदम पुराने व्यावसायिक वाहनों को साफ और आधुनिक वाहनों से बदलने में मदद करेगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार बढ़ेगी।

यह योजना JBM Auto और Olectra Greentech के लिए सकारात्मक मानी जा रही है। इससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों की मांग बढ़ सकती है, नए ऑर्डर मिलने की संभावना मजबूत हो सकती है और कंपनियों की आय वृद्धि को भी समर्थन मिल सकता है।

अगला लेख