return to news
  1. ESDS Software Solution IPO: डेटा सेंटर कंपनी का आईपीओ जल्द, ₹720 करोड़ पूरा फ्रेश इश्यू, समझ लें बिजनेस

मार्केट न्यूज़

ESDS Software Solution IPO: डेटा सेंटर कंपनी का आईपीओ जल्द, ₹720 करोड़ पूरा फ्रेश इश्यू, समझ लें बिजनेस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 27, 2026, 14:25 IST

सारांश

ESDS Software Solution के IPO में 720 करोड़ रुपये के 1.68 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 2 सितंबर को किया जाएगा।

ESDS Software Solution IPO

ESDS Software Solution IPO: कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 720 करोड़ रुपये जुटाने का है।

ESDS Software Solution का IPO 28 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह कंपनी भारत में AI-इनेबल्ड क्लाउड कंप्यूटिंग, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 720 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए ₹408-₹429 का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 1 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ESDS Software Solution IPO का स्ट्रक्चर

ESDS Software Solution के IPO में 720 करोड़ रुपये के 1.68 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 2 सितंबर को किया जाएगा। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 4 सितंबर तय की गई है।

क्या है लॉट साइज

इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 34 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम 14,586 रुपये का निवेश करना होगा। डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है और MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इसकी रजिस्ट्रार है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन इश्यू से मिलने वाली नेट रकम का इस्तेमाल अपने संबंधित डेटा सेंटर्स के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य इक्विपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदने और उनके इंस्टॉलेशन के लिए करेगी। इश्यू का कुछ हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। QIBs को ऑफर का 50% हिस्सा दिया गया है, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स को 35% हिस्सा दिया गया है। कंपनी ने NIIs के लिए इश्यू का 15% हिस्सा रिजर्व रखा है।

ESDS Software Solution का बिजनेस

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड की शुरुआत अगस्त 2005 में हुई थी। यह कंपनी भारत में AI-इनेबल्ड क्लाउड कंप्यूटिंग, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर-एज-ए-सर्विस (IaaS), मैनेज्ड सर्विसेज और सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) जैसी एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है। यह BFSI, सरकारी और एंटरप्राइज सेक्टर के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में, कंपनी ने 2501 ग्राहकों को सेवाएं दीं।

कैसा है ESDS Software Solution का फाइनेंशियल

ESDS Software Solution के फाइनेंशियल में हर साल मजबूती आई है। FY24 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹286.52 करोड़ था, जो FY25 में बढ़कर ₹361.34 करोड़ और FY26 में ₹472.21 करोड़ हो गया। इसके अलावा कंपनी का नेट प्रॉफिट FY24 में ₹12.57 करोड़, FY25 में ₹55.61 करोड़ और FY26 में ₹120.28 करोड़ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख