return to news
  1. इन 9 भारतीय कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स तेजी से बढ़ा रहे हिस्सेदारी, लिस्ट में Cambridge और Gemini जैसे शेयर का है नाम

मार्केट न्यूज़

इन 9 भारतीय कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स तेजी से बढ़ा रहे हिस्सेदारी, लिस्ट में Cambridge और Gemini जैसे शेयर का है नाम

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड August 27, 2026, 13:29 IST

सारांश

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक कई भारतीय कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी लगातार मजबूत कर रहे हैं। एसीई इक्विटी के डेटा से पता चलता है कि मारुति सुजुकी, थॉमस कुक, कैम्ब्रिज टेक्नोलॉजी और सांगिनिता केमिकल्स जैसी 9 कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स का शेयर बढ़ा है।

foreign-promoters-increasing-stake-market

ACE Equity के आंकड़ों के अनुसार 9 भारतीय कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। | Image: Shutterstock

भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के प्रति विदेशी प्रमोटर्स का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। ACE Equity के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कई प्रमुख भारतीय कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है। इस लिस्ट में ऑटो मोबाइल सेक्टर की दिग्गज मारुति सुजुकी इंडिया से लेकर थॉमस कुक, कैम्ब्रिज टेक्नोलॉजी और जेमिनी एडिबल्स जैसी 9 प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं ACE Equity के आंकड़ों के अनुसार किन 9 कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कितनी बढ़ी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीसीएमई ग्लोबल और आईड्रीम फिल्म इन्फ्रास्ट्रक्चर का हाल

ACE Equity के डेटा के मुताबिक, प्लास्टिक प्रॉडक्ट्स सेक्टर की कंपनी सीसीएमई ग्लोबल लिमिटेड (CCME Global Ltd) में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 74.35% हो गई है। इससे पिछली तिमाही यानी मार्च 2026 में यह 74.17% के स्तर पर थी। वहीं आईटी सॉफ्टवेयर सेक्टर की कंपनी आईड्रीम फिल्म इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड में भी विदेशी प्रमोटर्स का शेयर बढ़ा है। जून 2026 तिमाही में इस कंपनी में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 73.72% पर पहुंच गई है, जो कि मार्च 2026 तिमाही में कुल प्रमोटर हिस्सेदारी 60% के स्तर पर थी।

सांगिनिता केमिकल्स और थॉमस कुक में बढ़ा विदेशी प्रमोटर्स का शेयर

केमिकल सेक्टर से जुड़ी कंपनी सांगिनिता केमिकल्स लिमिटेड (Sanginita Chemicals Ltd) में विदेशी प्रमोटर्स ने बड़ा दांव लगाया है। जून 2026 तिमाही के आंकड़ों के अनुसार सांगिनिता केमिकल्स में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 68% हो गई है, जबकि मार्च 2026 तिमाही में इस कंपनी में केवल 25.4% प्रमोटर होल्डिंग दर्ज की गई थी। ट्रैवल सर्विसेज सेक्टर की दिग्गज कंपनी थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड (Thomas Cook India Ltd) में भी विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में इजाफा देखने को मिला है। मार्च 2026 में थॉमस कुक में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.83% थी, जो जून 2026 तिमाही में बढ़कर 64.77% पर पहुंच गई है।

मारुति सुजुकी और कैम्ब्रिज टेक्नोलॉजी में तेजी से बढ़ी हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd) में भी विदेशी प्रमोटर्स अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। ACE Equity के आंकड़ों के अनुसार, मारुति सुजुकी में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी जून 2025 में 58.28% और मार्च 2026 में 58.53% थी, जो जून 2026 तिमाही में बढ़कर 58.65% हो गई है। आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी कैम्ब्रिज टेक्नोलॉजी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Cambridge Technology Enterprises Ltd) में भी विदेशी प्रमोटर्स की होल्डिंग लगातार बढ़ी है। जून 2025 के 50.91% और मार्च 2026 के 55.75% के मुकाबले जून 2026 तिमाही में यह बढ़कर 57.13% हो गई है।

जेमिनी एडिबल्स, एसए टेक सॉफ्टवेयर और सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन सेक्टर की कंपनी जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लिमिटेड (Gemini Edibles & Fats India Ltd) में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 56.27% हो गई है, जो पहले शून्य के स्तर पर थी। आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी एसए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड (SA Tech Software India Ltd) में मार्च 2026 तक विदेशी प्रमोटर्स का शेयर 54.9% दर्ज किया गया है, जबकि कुल प्रमोटर हिस्सेदारी 69.64% है। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (CJ Darcl Logistics Ltd) में भी विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50% के स्तर पर बनी हुई है, जबकि कुल प्रमोटर हिस्सेदारी 55.73% है। इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय कंपनियों में विदेशी प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी लगातार मजबूत कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख