return to news
  1. IT शेयरों के दम पर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 330 अंक उछला, निफ्टी 24175 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों के दम पर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 330 अंक उछला, निफ्टी 24175 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 28, 2026, 16:20 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी TCS, Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech और NTPC जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Asian Paints, UltraTech Cement, ICICI Bank, ITC और Bajaj Finserv जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की मजबूती नजर आई।

Stock Market: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज 28 अगस्त को मजबूत वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 330.92 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77,264.51 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 84.80 अंक बढ़कर 24175.65 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। Nvidia के मजबूत नतीजों के बाद आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा क्रूड ऑयल में गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS, Infosys समेत कई शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी TCS, Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech और NTPC जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Asian Paints, UltraTech Cement, ICICI Bank, ITC और Bajaj Finserv जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की मजबूती नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.08 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT समेत इन सेक्टर्स में मजबूती

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT में रही और यह इंडेक्स करीब 3.45 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, FMCG, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी में IT शेयरों का बड़ा हाथ रहा। Nvidia के मजबूत नतीजों की वजह से आज निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.43 फीसदी घटकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। जियो पॉलिटिकल टेंशन में भी कुछ कमी आई है। इसके अलावा पिछले 2 दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज निवेशकों ने वैल्यू बाइंग की। इन सभी वजहों से बाजार में आज तेजी देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख