return to news
  1. Apple का बड़ा धमाका! पहली बार आ रहा Foldable iPhone, iPhone 18 Pro भी होगा लॉन्च

ट्रेंडिंग न्यूज़

Apple का बड़ा धमाका! पहली बार आ रहा Foldable iPhone, iPhone 18 Pro भी होगा लॉन्च

Upstox

4 min read | अपडेटेड August 27, 2026, 13:50 IST

सारांश

इस इवेंट में Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने की उम्मीद है। सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है, जिसे अफवाहों के मुताबिक iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है।

Apple

इस इवेंट में Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने की उम्मीद है।

अगर आप महंगे स्मार्टफोन के शौकीन हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। Apple ने अपने अगले बड़े प्रोडक्ट इवेंट की तारीख कन्फर्म कर दी है। कंपनी 9 सितंबर को सुबह 10:00 बजे (PT) यह इवेंट आयोजित करेगी, जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज के साथ-साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश किए जाने की उम्मीद है। भारत में इसे 9 सितंबर रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा। यह इवेंट Apple Park, क्यूपर्टिनो में आयोजित होगा। इसका टैगलाइन “Surprise and shine” है। Apple इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपनी वेबसाइट, YouTube और Apple TV ऐप के जरिए कर सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

iPhone 18 Pro सीरीज हो सकती है लॉन्च

इस इवेंट में Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने की उम्मीद है। सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है, जिसे अफवाहों के मुताबिक iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सामान्य iPhone 18 को Pro मॉडल के साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा। Apple अपनी लॉन्च स्ट्रैटेजी बदल रहा है और सामान्य iPhone 18, iPhone 18e और दूसरी पीढ़ी का iPhone Air 2027 में लॉन्च हो सकता है।

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं ये अपग्रेड

iPhone 18 Pro मॉडल का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें कई बड़े हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन में वेरिएबल-अपर्चर मेन कैमरा और छोटा Dynamic Island मिल सकता है। इसके अलावा Apple का नया C2 मॉडेम और A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार A20 Pro चिप 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। नए iPhone में Dark Cherry के अलावा ब्लैक, सिल्वर और लाइट ब्लू जैसे कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। बढ़ती मेमोरी लागत के कारण इनकी कीमत पहले से ज्यादा होने की भी उम्मीद है।

फोल्डेबल iPhone होगा सबसे बड़ा आकर्षण

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बुक-स्टाइल डिजाइन मिलेगा। इसमें करीब 5.3-5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.6-7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन हो सकती है। फोन खोलने पर इसका इंटरफेस टैबलेट जैसा अनुभव दे सकता है। फोन को पतला रखने के लिए Apple कुछ बदलाव कर सकता है।

Face ID की जगह मिल सकता है Touch ID

फोल्डेबल iPhone में Face ID की जगह पावर बटन में दिया गया Touch ID इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। इसमें दो रियर कैमरे मिल सकते हैं, जबकि टेलीफोटो कैमरा नहीं होने की बात सामने आई है। फोन में टाइटेनियम फ्रेम और ऐसी डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें बीच का फोल्ड या क्रीज बहुत कम दिखाई दे।

फोल्डेबल iPhone Apple का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 1999 डॉलर हो सकती है। वहीं, कुछ वेरिएंट की कीमत 2500 डॉलर तक पहुंच सकती है।

Apple Watch और AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च

Apple इस इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी पेश कर सकता है। इनमें डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। इसके बजाय प्रोसेसर, बैटरी, फिटनेस ट्रैकिंग और हेल्थ फीचर्स में सुधार किए जा सकते हैं। Series 12 में सिरेमिक केस का विकल्प भी मिलने की चर्चा है। इसके अलावा Apple AirPods 5 भी लॉन्च कर सकता है, जिसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन वाले और बिना ANC वाले दोनों वेरिएंट हो सकते हैं।

नए सॉफ्टवेयर की रिलीज डेट भी आएगी

इवेंट के दौरान Apple iOS 27, iPadOS 27 और macOS Golden Gate समेत अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट्स की रिलीज डेट का भी ऐलान कर सकता है। यह इवेंट Apple में बड़े नेतृत्व बदलाव के ठीक बाद होगा। John Ternus 1 सितंबर से Apple के CEO की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। वहीं, Tim Cook एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में चले जाएंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख