return to news
  1. Nvidia के बेहतर नतीजों से IT स्टॉक्स में बहार, LTM और TCS समेत कई शेयर 4% तक चढ़े

मार्केट न्यूज़

Nvidia के बेहतर नतीजों से IT स्टॉक्स में बहार, LTM और TCS समेत कई शेयर 4% तक चढ़े

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 28, 2026, 12:35 IST

सारांश

आज सबसे ज्यादा तेजी LTM के शेयरों में रही और यह 4 फीसदी तक उछल गया। Coforge, TCS और Persistent Systems के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, OFSS और Wipro में 2 फीसदी से ज्यादा की रैली है। इसके अलावा Mphasis का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है।

शेयर सूची

IT Stocks

Nvidia के नतीजों ने निवेशकों को यह भरोसा दिलाया कि दुनिया में AI की मांग और इसका विकास टिकाऊ हो सकता है।

Nifty IT: आज 28 अगस्त को IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी नजर आ रही है। इसके चलते आज के कारोबार में निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक उछलकर 31266.55 के स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इन शेयरों में 2 से 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी AI और चिप कंपनी Nvidia के मजबूत नतीजे और बेहतर आउटलुक को माना जा रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किसमें-कितनी तेजी?

आज सबसे ज्यादा तेजी LTM के शेयरों में रही और यह 4 फीसदी तक उछल गया। Coforge, TCS और Persistent Systems के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, OFSS और Wipro में 2 फीसदी से ज्यादा की रैली है। इसके अलावा Mphasis का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है।

Nvidia की तेजी से मिला सपोर्ट

भारतीय IT शेयरों में इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिकी कंपनी Nvidia के शेयरों में करीब 9% की जबरदस्त तेजी रही। Nvidia ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए और भविष्य के कारोबार को लेकर भी सकारात्मक अनुमान दिया। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का कारोबार अभी लंबे समय तक मजबूत रह सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Nvidia के नतीजों ने निवेशकों को यह भरोसा दिलाया कि दुनिया में AI की मांग और इसका विकास टिकाऊ हो सकता है। इसका सीधा फायदा दुनियाभर की टेक कंपनियों के शेयरों को मिला। दुनिया भर में में सकारात्मक माहौल बनने से भारतीय IT कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी बढ़ी।

अब निवेशकों की नजर Fed पर

निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयर Kevin Warsh के Jackson Hole Economic Policy Symposium में दिए जाने वाले भाषण पर है। उनके बयान से अमेरिका में महंगाई और ब्याज दरों की आगे की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

Nvidia के मजबूत प्रदर्शन ने AI को लेकर निवेशकों का भरोसा फिर बढ़ाया है, जिसका फायदा भारतीय IT शेयरों को भी मिला। अगर वैश्विक टेक सेंटीमेंट मजबूत बना रहता है और TCS, Infosys जैसी बड़ी कंपनियों में खरीदारी जारी रहती है, तो IT सेक्टर बाजार को आगे भी सपोर्ट दे सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख