return to news
  1. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है योग्यता?

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है योग्यता?

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 15:01 IST

सारांश

8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने कंसल्टेंट्स की भर्ती के नियमों में आंशिक बदलाव करते हुए नया मेमोरेंडम जारी किया है। आयोग में तीन अलग अलग केटेगरी में कुल 23 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी।

8th-pay-commission-consultant-recruitment

8वें वेतन आयोग में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है।

8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने कंसल्टेंट्स की नियुक्ति से जुड़ी गाइडलाइंस में आंशिक संशोधन किया है। आयोग ने इस संबंध में एक नया आधिकारिक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है। इसके तहत आयोग में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अलग अलग पदों पर कंसल्टेंट्स की भर्ती की प्रक्रिया को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। आयोग की तरफ से 10 अप्रैल 2026 को जारी किए गए पुराने आदेश के पैरा 3 और पैरा 4 को अब नए नियमों के साथ संशोधित कर दिया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार वेतन आयोग के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, वे अब नई गाइडलाइंस के आधार पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तीन केटेगरी में होगी कुल 23 पदों पर भर्ती

आयोग की तरफ से जारी की गई नई जानकारी के अनुसार कंसल्टेंट्स को तीन अलग अलग केटेगरी में बांटा गया है। इसमें सबसे पहला पद सीनियर कंसल्टेंट का है, जिसके लिए कुल 2 पद तय किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 10 साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए और उसकी अधिकतम उम्र सीमा 45 साल रखी गई है। दूसरी केटेगरी कंसल्टेंट की है, जिसमें कुल 5 पद रखे गए हैं। इस पद के लिए कम से कम 6 साल का अनुभव और अधिकतम 40 साल तक की उम्र सीमा तय की गई है। वहीं तीसरी केटेगरी में यंग प्रोफेशनल यानी कंसल्टेंट के कुल 16 पद शामिल हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए और अधिकतम उम्र सीमा 32 साल रखी गई है। इन सभी पदों के लिए उम्र और अनुभव की गणना की कट ऑफ डेट 1 अगस्त 2026 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी स्किल्स

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयोग ने शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की है। उम्मीदवार के पास एचआर या इंडस्ट्रियल रिलेशंस में मास्टर्स या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में रजिस्टर्ड एलएलबी डिग्री धारक, जिनके पास लॉ रिसर्च या ट्रिब्यूनल व कोर्ट में सर्विस मामलों को संभालने का अनुभव हो, वे भी अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही आईटी, डेटा एनालिसिस या डेटा विजुअलाइजेशन में अनुभव रखने वाले बीटेक या एमटेक पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सामान्य रिसर्च, जानकारी जुटाने, इनपुट तैयार करने और ड्राफ्ट नोट बनाने की समझ रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही एक्सेल, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन बनाने का अच्छा ज्ञान सभी पदों के लिए बेहद अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों को पे स्ट्रक्चर, भत्तों और एस्टैब्लिशमेंट मामलों का अनुभव होगा, उन्हें चयन में प्राथमिकता मिलेगी।

आयोग ने साफ किया है कि इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार एनआईसी फॉर्म्स के आधिकारिक लिंक या 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के रिलेटेड लिंक्स सेक्शन में जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है। इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की हार्ड कॉपी, फिजिकल फॉर्म या ईमेल के जरिए भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बाकी अन्य नियम और शर्तें 10 अप्रैल 2026 को जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार ही लागू रहेंगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख