मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 11:47 IST
सारांश
आज कच्चे तेल के भाव में हल्की गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव मामूली कमी के साथ 95.75 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसकी मुख्य वजह यह खबर है कि दुनिया में तेल की सप्लाई एक बार फिर मांग से ज्यादा हो सकती है।

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) का कहना है कि तेल की ऊंची कीमतों के कारण इसकी मांग कम हो रही है।
भारतीय शेयर बाजार में आज 16 नवंबर को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 720 अंकों की तेजी नजर आई और यह 82,311.65 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 193 अंक बढ़कर 25,337.60 के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि बाजार ने बाद में अपनी इस तेजी का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स में 350 अंक और निफ्टी 50 में 75 अंकों की बढ़त थी। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज किन वजहों से उतार-चढ़ाव दिख रहा है।
पिछले कुछ समय से विदेशी निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। 13 नवंबर को FIIs ने 5,736.55 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इसके पहले 12 नवंबर को 7,830.60 करोड़ रुपये, 11 नवंबर को 12,563.33 करोड़ रुपये और 09 नवंबर को 7,212.22 करोड़ रुपये की खरीदारी देखने को मिली थी। विदेशी निवेशकों की लिवाली ने बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है।
आज कच्चे तेल के भाव में हल्की गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव मामूली कमी के साथ 95.75 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसकी मुख्य वजह यह खबर है कि दुनिया में तेल की सप्लाई एक बार फिर मांग से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, दूसरी तरफ Strait of Hormuz में तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमले जारी हैं।
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) का कहना है कि तेल की ऊंची कीमतों के कारण इसकी मांग कम हो रही है। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में तेल की सप्लाई धीरे-धीरे फिर से सामान्य हो रही है। Strait of Hormuz के रास्ते तेल की सप्लाई का युद्ध से पहले वाले स्तर पर वापस आ गई है। यानी मिडिल ईस्ट से इस अहम समुद्री रास्ते के जरिए अब पहले की तरह तेल की शिपमेंट होने लगी है। इससे बाजार में तेल की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की रिफाइनरियों में अक्टूबर के दौरान कच्चे तेल की प्रोसेसिंग भी कम हुई। इसका मतलब है कि चीन में तेल की खपत और मांग कमजोर हो रही है। चूंकि चीन दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ताओं में से एक है, इसलिए वहां मांग में कमी का असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ता है।
सोमवार को भारतीय रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 94.13 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये को मजबूती मिलने के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय बाजार में खरीदारी मुख्य कारण रहे।
हालांकि, डॉलर की मजबूती और अमेरिका के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड बढ़ने के कारण रुपये की तेजी सीमित रही। सोमवार को इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 94.22 के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 94.13 से 94.25 के बीच कारोबार करता रहा।
शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे दिग्गज शेयरों में खरीदारी भी एक बड़ी वजह है। ITC, Bharti Airtel, Asian Paints, Eternal, SBIN और HDFC Bank जैसे शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।ल इसके अलावा ICICI Bank, NTPC और Infosys जैसे शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है। सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो निफ्टी FMCG आज 1.36 फीसदी तक उछल गया है। निफ्टी PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख