return to news
  1. Gold-Silver Price: ₹1.77 लाख तक लुढ़की चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, चेक करें दिल्ली-मुंबई के ताजा भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: ₹1.77 लाख तक लुढ़की चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, चेक करें दिल्ली-मुंबई के ताजा भाव

Shubham Singh Thakur

5 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 08:08 IST

सारांश

पिछले सप्ताह सोने की कीमत एक साल से भी ज्यादा समय के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के बयान पर है। निवेशक जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व क्या फैसला ले सकता है।

Gold Silver

अमेरिका में अक्टूबर महीने के दौरान थोक महंगाई यानी प्रोड्यूसर प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई।

Gold-Silver Price: आज 16 नवंबर को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। दोनों धातुओं की कीमतों में आज गिरावट नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 137,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो इसमें आज बड़ी गिरावट है और यह 177,290 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई है। बता दें कि पिछले 1 हफ्ते में सोने का भाव 4.39 फीसदी टूट चुका है। इस दौरान चांदी की कीमत में भी 5.56 परसेंट की गिरावट आई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने का भाव करीब 0.24% गिरकर 3,877 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 03.21% की बड़ी गिरावट आई और यह 47.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹136,840 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹137,080 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹136,900 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹137,480 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹137,190 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹137,300 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹176,660 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹176,970 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹176,730 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹177,480 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹177,110 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹177,250 प्रति किलोग्राम

इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

पिछले सप्ताह सोने की कीमत एक साल से भी ज्यादा समय के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के बयान पर है। निवेशक जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व क्या फैसला ले सकता है। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें थीं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है। इससे बाजार में यह उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है।

अमेरिका में महंगाई बढ़ने से भी रेट हाइक की आशंका

अमेरिका में अक्टूबर महीने के दौरान थोक महंगाई यानी प्रोड्यूसर प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई। पिछले चार साल में यह सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी रही। इससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि महंगाई को काबू में लाने के लिए ब्याज दरें और बढ़ाई जा सकती हैं।

बाजार के अनुमान के मुताबिक दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की 94% संभावना है। वहीं, 0.50% की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना सिर्फ 6% है। निवेशकों को अब फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के बयान और बुधवार को जारी होने वाली अक्टूबर महीने की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स का इंतजार है।

सोने को आमतौर पर महंगाई से बचाव के लिए सुरक्षित निवेश माना जाता है। लेकिन जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने में निवेश करने का आकर्षण कम हो जाता है। इसकी वजह यह है कि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता, जबकि बैंक और बॉन्ड जैसे दूसरे निवेश विकल्पों से बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

जियो-पॉलिटिकल टेंशन

पश्चिम एशिया में भी तनाव बढ़ रहा है। रविवार को ईरान और उसके सहयोगियों ने अमेरिका और खाड़ी देशों पर दबाव बढ़ाया। यमन में सऊदी अरब समर्थित सेनाओं को हूती विद्रोहियों के खिलाफ पीछे हटना पड़ा। वहीं, ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया। इस तरह के तनाव का असर वैश्विक बाजारों और सोने की कीमतों पर पड़ सकता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सोने की मांग पिछले सप्ताह मजबूत बनी रही। घरेलू बाजार में कीमतें कम होने से त्योहारों के दौरान लोगों ने सोने की खरीदारी की। हालांकि, दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ताओं में शामिल चीन में मांग कमजोर रही। दूसरी ओर, 2026 में चांदी की मांग में करीब 5% गिरावट आने का अनुमान है। इसकी वजह आभूषणों की मांग में कमी और सोलर सेल में चांदी की खपत घटना है। चांदी की कीमतें ज्यादा होने के कारण सोलर कंपनियां इसके विकल्पों का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories