return to news
  1. बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 427 अंक उछला, निफ्टी 25,387 के पार बंद

मार्केट न्यूज़

बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 427 अंक उछला, निफ्टी 25,387 के पार बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 17, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Axis Bank, RIL, SBIN, M&M और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra, Power Grid और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

stock market

आज NSE पर स्मॉल और मिड कैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार में आज 17 नवंबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 427.40 अंकों की बढ़त रही और यह 82,532.19 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 96.30 अंक बढ़कर 25,387.40 के लेवल पर बंद हुआ है। बता दें कि कच्चे तेल के भाव में कमजोरी गिरावट और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी के चलते बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। पिछले 1 महीने में बाजार में करीब 11 फीसदी की रैली आ चुकी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Axis Bank, RIL समेत इन शेयरों में उछाल

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Axis Bank, RIL, SBIN, M&M और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra, Power Grid और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे। आज NSE पर स्मॉल और मिड कैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.25 फीसदी चढ़ गया। लेकिन दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने 0.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की।

बैंकिंग शेयरों में शानदार रैली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी PSU बैंक में रही और यह करीब 2 फीसदी तक उछल गया। वहीं, निफ्टी रियल्टी ने भी करीब 1.70 फीसदी की तेजी दर्ज की।

निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और IT इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में आज क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। विदेशी निवेशक (FIIs) पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। 16 नवंबर को FIIs ने 4864.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) गिरकर 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। तेल की कीमतों में इस गिरावट की मुख्य वजह बाजार में तेल की बढ़ती सप्लाई और आने वाले समय में मांग से ज्यादा तेल उपलब्ध होने की आशंका है।

आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे मजबूत होकर 93.63 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये में इस तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजार में बढ़ता निवेश और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories