return to news
  1. Crystal Crop IPO: खेती से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का आईपीओ कल, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

Crystal Crop IPO: खेती से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का आईपीओ कल, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 17, 2026, 15:02 IST

सारांश

Crystal Crop Protection की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से खेती से जुड़े प्रोडक्ट बनाती और बेचती है। इसके कारोबार में एग्रोकेमिकल्स और बीज की अहम भूमिका है। कंपनी किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए फंगीसाइड, इंसेक्टिसाइड और हर्बिसाइड जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है।

Crystal Crop IPO

Crystal Crop IPO: कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹259 से ₹272 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

खेती-किसानी से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Crystal Crop Protection अब शेयर बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी अपना आईपीओ 18 नवंबर को लॉन्च करेगी। इसके जरिए कंपनी करीब ₹455.49 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹259 से ₹272 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 18 नवंबर से 20 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले इसके कारोबार, इश्यू के साइज, पैसों के इस्तेमाल और निवेश से जुड़ी जरूरी शर्तों को समझ लीजिए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1994 में शुरू हुई थी कंपनी, क्या है इसका कारोबार?

Crystal Crop Protection की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से खेती से जुड़े प्रोडक्ट बनाती और बेचती है। इसके कारोबार में एग्रोकेमिकल्स और बीज की अहम भूमिका है। कंपनी किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए फंगीसाइड, इंसेक्टिसाइड और हर्बिसाइड जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है। इसके अलावा प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, बायो-स्टिमुलेंट, बायो-प्रोटेक्टेंट, लिक्विड फर्टिलाइजर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी बनाती है। बीज के कारोबार में कंपनी सब्जियों, खेतों में उगाई जाने वाली फसलों और फूलों के बीज उपलब्ध कराती है।

कितना बड़ा है इश्यू?

Crystal Crop Protection का IPO कुल ₹455.49 करोड़ का है। इसमें ₹354.77 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹100.71 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। फ्रेश इश्यू में कंपनी 1.31 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जबकि OFS में मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। IPO का प्राइस बैंड ₹259 से ₹272 प्रति शेयर तय किया गया है।

कब तक लगा सकते हैं पैसा?

यह आईपीओ 18 नवंबर को सुबह 10 बजे खुलेगा और 20 नवंबर को बंद हो जाएगा। निवेशकों के पास आवेदन करने के लिए तीन दिन होंगे। इस आईपीओ का लॉट साइज 55 शेयर है। यानी निवेशकों को कम से कम 55 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद 55 के गुणक में बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए 35% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए 15% हिस्सा रखा गया है।

जुटाए गए पैसों का क्या होगा?

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपना और अपनी सब्सिडियरी Saffire Crop Science का कर्ज चुकाने में करेगी। इसके अलावा दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण करके कारोबार बढ़ाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसे खर्च किए जाएंगे।

इस इश्यू की जिम्मेदारी IIFL Capital Services, Motilal Oswal Investment Advisors और DAM Capital Advisors को दी गई है। ये तीनों कंपनियां बुक रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर काम करेंगी। MUFG Intime India को इस आईपीओ का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। निवेशक अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी इसके जरिए चेक कर सकेंगे।

Crystal Crop Protection IPO के जरूरी डेट्स

Crystal Crop Protection IPO का अलॉटमेंट 23 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद निवेशकों को पता चलेगा कि उन्हें आईपीओ में शेयर मिले हैं या नहीं। कंपनी के शेयर 26 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है। इसके बाद शेयरों की खरीद-बिक्री स्टॉक एक्सचेंज पर शुरू होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories