return to news
  1. भारत में ग्रीन एविएशन को बढ़ावा, IOC को पानीपत रिफाइनरी से SAF सप्लाई की सरकारी मंजूरी

मार्केट न्यूज़

भारत में ग्रीन एविएशन को बढ़ावा, IOC को पानीपत रिफाइनरी से SAF सप्लाई की सरकारी मंजूरी

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 17, 2026, 13:28 IST

सारांश

आईओसी के एक अधिकारी ने अगस्त में कहा था कि कंपनी को पानीपत में अपने पहले एसएएफ प्लांट में दो महीने के भीतर परिचालन शुरू होने की उम्मीद है और वह पांच से छह महीने में दूसरी यूनिट में निवेश का फैसला करने की तैयारी कर रही है।

शेयर सूची

IOC
--
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

2027 के SAF लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी में IOC (Photo: Shutterstock)

पब्लिक सेक्टर की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को उत्तर भारत में अपनी पानीपत रिफाइनरी से सतत विमानन ईंधन (Sustainable Aviation Fuel, SAF) की कमर्शियल सप्लाई करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने मंगलवार को कहा कि इस प्लांट में इतना ईंधन बनाने की क्षमता है कि 2027 में इंटरनेशनल फ्लाइंट्स के लिए निर्धारित 1% मिश्रण लक्ष्य को पूरा किया जा सके। आईओसी के शेयरों में आज कुछ हलचल भी देखने को मिली है। दोपहर 1 बजे आईओसी के शेयर 1.01% यानी कि 1.46 रुपये चढ़कर 145.49 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

साहनी ने कहा कि भारत के इंटरनेशनल एविएशन के लिए कम कार्बन वाले ईंधन की अनिवार्य जरूरतें लागू करने की तैयारी के अनुरूप आईओसी अतिरिक्त एसएएफ परियोजनाओं में निवेश की प्रतिबद्धता जताने से पहले एविएशन कंपनियों के साथ सप्लाई के लिए समझौते करेगी। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए मांग आधारित दृष्टिकोण का संकेत मिलता है। साहनी ने कहा कि आईओसी का पानीपत प्लांट शुरुआती मिश्रण अनिवार्यता को पूरा करने की स्थिति में है। हालांकि, उन्होंने सरकार की मंजूरी के दायरे में आने वाले ईंधन की मात्रा या कमर्शियल सप्लाई शुरू होने की तारीख नहीं बताई।

आईओसी के एक अधिकारी ने अगस्त में कहा था कि कंपनी को पानीपत में अपने पहले एसएएफ प्लांट में दो महीने के भीतर परिचालन शुरू होने की उम्मीद है और वह पांच से छह महीने में दूसरी यूनिट में निवेश का फैसला करने की तैयारी कर रही है। पानीपत प्रोजेक्ट एविएशन सेक्टर में सतत ईंधन के इस्तेमाल की भारत की व्यापक कोशिशों का हिस्सा है। यह क्षेत्र हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ अपने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का प्रयास कर रहा है। भारत का लक्ष्य 2027 से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए आपूर्ति किए जाने वाले ईंधन में 1% एसएएफ मिलाना अनिवार्य करना है। 2028 में यह लक्ष्य बढ़ाकर 2% किया जाएगा। ये लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (International Civil Aviation Organization, ICAO) की इंटरनेशनल एविएशन के लिए कार्बन क्षतिपूर्ति एवं कटौती योजना के तहत विमानन उत्सर्जन कम करने की ग्लोबल कोशिशों के अनुरूप हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
पीटीआई इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories