return to news
  1. 16 से 20 नवंबर तक डिविडेंड की बहार! Cochin Shipyard समेत 12 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, चेक करें रिकॉर्ड डेट

मार्केट न्यूज़

16 से 20 नवंबर तक डिविडेंड की बहार! Cochin Shipyard समेत 12 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 10:21 IST

सारांश

सोमवार को दो सरकारी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इनमें Cochin Shipyard और Shipping Corporation of India शामिल हैं। Cochin Shipyard ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 3 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Dividend Stocks

बुधवार को Manappuram Finance और Page Industries के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

Dividend Stocks: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियों के शेयर निवेशकों के लिए अहम रहने वाले हैं। 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 के बीच कुल 12 कंपनियों के शेयरों में डिविडेंड, शेयर बायबैक और मर्जर जैसी कॉरपोरेट गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इनमें Cochin Shipyard, Shipping Corporation of India, Page Industries, MRF, Power Finance Corporation (PFC) और Oil India जैसी कंपनियां शामिल हैं। अगर आपके पास इनमें से किसी कंपनी के शेयर हैं, तो आपके लिए इन तारीखों को समझना जरूरी है। यहां इनसे जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोमवार, 16 नवंबर

सोमवार को दो सरकारी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इनमें Cochin Shipyard और Shipping Corporation of India शामिल हैं। Cochin Shipyard ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 3 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं, Shipping Corporation of India ने हर शेयर पर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

दोनों कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान किया था। एक्स-डिविडेंड डेट का मतलब है कि इस तारीख से शेयर खरीदने वाले नए निवेशकों को घोषित डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।

मंगलवार, 17 नवंबर

मंगलवार को तीन कंपनियों की डिविडेंड से जुड़ी रिकॉर्ड डेट है। इनमें EAAA Alternatives, MRF और Power Finance Corporation (PFC) शामिल हैं। हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई EAAA Alternatives ने हर शेयर पर 7 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।

टायर बनाने वाली कंपनी MRF ने अपने तिमाही नतीजों के साथ हर शेयर पर 3 रुपये के नियमित डिविडेंड की घोषणा की है। वहीं, सरकारी कंपनी PFC ने हर शेयर पर 4.10 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

बुधवार, 18 नवंबर

बुधवार को Manappuram Finance और Page Industries के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। Manappuram Finance ने हर शेयर पर 1 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। वहीं, Page Industries अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 150 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी।

इसी दिन Dr. Agarwal’s Eye Hospital और Dr. Agarwal’s Health Care के मर्जर की रिकॉर्ड डेट भी है। इस मर्जर के तहत Dr. Agarwal’s Eye Hospital के पात्र शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर 2 शेयर के बदले Dr. Agarwal’s Health Care के 23 शेयर मिलेंगे। इस सौदे की प्रभावी तारीख 1 नवंबर 2026 तय की गई थी।

गुरुवार, 19 नवंबर

गुरुवार को Ingersoll Rand (India) और Natco Pharma के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। Ingersoll Rand ने हर शेयर पर 20 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं, Natco Pharma ने अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है।

शुक्रवार, 20 नवंबर

शुक्रवार को Medi Assist के शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट है। कंपनी ने 50 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी 425 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर अपने शेयर वापस खरीदेगी। इसके अलावा Oil India के शेयर भी शुक्रवार से एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने हर शेयर पर 7 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। यह ऐलान कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों के साथ किया था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories