return to news
  1. Stocks to Watch: Tata Motors PV को ₹5531 करोड़ घाटा, आज Eicher Motors समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Tata Motors PV को ₹5531 करोड़ घाटा, आज Eicher Motors समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 07:24 IST

सारांश

Eicher Motors का कंसोलिडेटेड मुनाफा 14.8% बढ़कर 1,573.4 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 1,370 करोड़ रुपये था। कंपनी की कमाई भी 20.2% बढ़कर 7,421.72 करोड़ रुपये रही।

Stocks to watch

Jubilant Pharmova का मुनाफा 74.1% गिरकर 31.2 करोड़ रुपये रह गया।

Stocks to Watch: आज 16 नवंबर को शेयर बाजार में Tata Motors Passenger Vehicles, Eicher Motors, Godrej Industries, Manipal Health Enterprises और Jupiter Wagons समेत कई कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। इन कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के नतीजे जारी किए हैं। किसी कंपनी के मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली है, तो किसी का मुनाफा घटा है। आइए जानते हैं किस कंपनी के नतीजे कैसे रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Motors Passenger Vehicles

Tata Motors Passenger Vehicles को दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 76,170 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी पर 6,738 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल आइटम्स का असर पड़ा, जबकि पिछले साल यह रकम 2,608 करोड़ रुपये थी। कंपनी की ऑपरेशन से कमाई 34% बढ़कर 96,920 करोड़ रुपये हो गई।

Eicher Motors

Eicher Motors का कंसोलिडेटेड मुनाफा 14.8% बढ़कर 1,573.4 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 1,370 करोड़ रुपये था। कंपनी की कमाई भी 20.2% बढ़कर 7,421.72 करोड़ रुपये रही। Royal Enfield ने इस तिमाही में 3,76,722 मोटरसाइकिलें बेचीं। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री है।

Jubilant Pharmova

Jubilant Pharmova का मुनाफा 74.1% गिरकर 31.2 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल कंपनी ने 120.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि, कंपनी की कमाई 20.5% बढ़कर 2,370 करोड़ रुपये रही।

Belrise Industries

Belrise Industries का मुनाफा 25.3% बढ़कर 166.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कमाई 16.7% बढ़कर 2,746.3 करोड़ रुपये रही। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग से होने वाली कमाई 26% बढ़ी।

Jupiter Wagons

Jupiter Wagons का मुनाफा 2.8% बढ़कर 47.9 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी की कमाई 1.8% घटकर 772.2 करोड़ रुपये रह गई। EBITDA में भी 9.3% की गिरावट आई और यह 94.3 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कमाई 16% बढ़कर 1,443 करोड़ रुपये रही।

Manipal Health Enterprises

Manipal Health Enterprises का मुनाफा 13.2% घटकर 270 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल यह 311 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की कमाई 37.3% बढ़कर 3,399 करोड़ रुपये हो गई।

Godrej Industries

Godrej Industries के नतीजे काफी अच्छे रहे। कंपनी का मुनाफा 242.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 559.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कमाई में भी 45.1% की बढ़ोतरी हुई और यह 7,302.98 करोड़ रुपये रही।

Relaxo Footwears

Relaxo Footwears का मुनाफा 2.8% बढ़कर 37 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कमाई 11.6% बढ़कर 701.6 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA में 5.2% की बढ़ोतरी हुई और यह 85.3 करोड़ रुपये रहा।

KNR Constructions

KNR Constructions का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2.4% घटकर 102.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कमाई में 7.2% की गिरावट आई और यह 600.2 करोड़ रुपये रह गई। EBITDA भी 23.5% गिरकर 147.4 करोड़ रुपये पर आ गया।

Zetwerk Manufacturing Businesses

Zetwerk Manufacturing Businesses को दूसरी तिमाही में 68.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 36.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि, कंपनी की कमाई 18.3% बढ़कर 4,599.3 करोड़ रुपये रही।

RHI Magnesita India

RHI Magnesita India का कंसोलिडेटेड मुनाफा 62.14% बढ़कर 62 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 38.3 करोड़ रुपये था। कंपनी की कमाई लगभग स्थिर रही और 1,030.3 करोड़ रुपये रही। वहीं, EBITDA में 24.5% की बढ़ोतरी हुई और यह 136.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories