return to news
  1. Tata Steel Q4 Results: मार्च तिमाही में डबल हुआ मुनाफा, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

मार्केट न्यूज़

Tata Steel Q4 Results: मार्च तिमाही में डबल हुआ मुनाफा, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 15, 2026, 18:49 IST

सारांश

Tata Steel Q4: स्टील बनाने वाली इस कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू Q4FY25 के 56,218 करोड़ रुपये की तुलना में Q4FY26 में 13% बढ़कर 63,270 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने प्रति शेयर 4 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की।

शेयर सूची

Tata Steel

Tata Steel के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Tata Steel Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 125 फीसदी बढ़कर 2,926 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,301 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 216.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 2.70 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Steel का रेवेन्यू 13% बढ़ा

स्टील बनाने वाली इस कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू Q4FY25 के 56,218 करोड़ रुपये की तुलना में Q4FY26 में 13% बढ़कर 63,270 करोड़ रुपये हो गया। टाटा स्टील ने यह भी बताया कि वह TM इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड में 23% हिस्सेदारी 335 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

ऑपरेशनल लेवल पर टाटा स्टील का EBITDA ₹9,828 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹6,559 करोड़ था, जो 50% की बढ़ोतरी है। Q4 FY26 में EBITDA मार्जिन बढ़कर 15.53% हो गया, जबकि पिछले साल यह 11.67% था।

Tata Steel ने किया डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने 1 रुपये की फेस वैल्यू पर 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 2 जुलाई 2026 को होने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा, अगर मंजूरी मिल जाती है तो डिविडेंड का भुगतान 6 जुलाई, 2026 को या उसके बाद किया जाएगा, जो लागू टैक्स कटौतियों के अधीन होगा। टाटा स्टील ने योग्य शेयरधारकों को तय करने के लिए 12 जून, 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख